पटना : रिवर बेड पर अवैध निर्माण को लेकर सरकार से जवाब-तलब
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राजधानी के मैनपुरा मोहल्ले में गंगा के पुराने व सूखे रिवर बेड गैर मजरुआ आम जमीन पर भूमाफिया की ओर से कराये जा रहे निर्माण की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश पटना हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को दिया है. अदालत ने जिला प्रशासन को कहा कि इस मामले से संबंधित जांच […]
विज्ञापन
पटना : राजधानी के मैनपुरा मोहल्ले में गंगा के पुराने व सूखे रिवर बेड गैर मजरुआ आम जमीन पर भूमाफिया की ओर से कराये जा रहे निर्माण की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश पटना हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को दिया है. अदालत ने जिला प्रशासन को कहा कि इस मामले से संबंधित जांच रिपोर्ट अगली सुनवाई पर अदालत में पेश किया जाये.
मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने अखिलेश कुमार की जनहित याचिका को सुनते हुए यह निर्देश दिये.सात एकड़ की गैरमजरूआ आम जमीन पर आमलोगों का अवैध निर्माण : याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि पटेल नगर के उत्तरी इलाका जो मैनपुरा मौजा में है वहां की करीब सात एकड़ की गैरमजरूआ आम जमीन पर आमलोग अवैध निर्माण कर रहे हैं. यह ज़मीन पुराने रिवर बेड पर है.
यहां गंगा अब सूख चुकी है. सरकारी जमीन होने के बावजूद उसपर भू माफिया अवैध निर्माण कर रहे हैं. सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने पटना के जिलाधिकारी को आदेश दिया कि उस निर्माण स्थल की जांच करें और निर्माण हो रहा है तो रोक लगाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










