पटना : पंजीयन काउंटर पर भीड़, मची अफरातफरी

Updated at : 03 Jul 2018 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पंजीयन काउंटर पर भीड़, मची अफरातफरी

शोरगुल के बीच नये-पुराने 2500 से अधिक का उपचार पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पंजीयन काउंटर पर सोमवार को अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में अफरा-तफरी मची रही. दरअसल रविवार की छुट्टी के बाद जब सोमवार को ओपीडी खुला तो मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे. मरीजों की बढ़ी भीड़ के बीच […]

विज्ञापन
शोरगुल के बीच नये-पुराने 2500 से अधिक का उपचार
पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पंजीयन काउंटर पर सोमवार को अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में अफरा-तफरी मची रही. दरअसल रविवार की छुट्टी के बाद जब सोमवार को ओपीडी खुला तो मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे. मरीजों की बढ़ी भीड़ के बीच शोरगुल व हंगामा की स्थिति बनी रही. सुबह आठ बजे से पंजीयन काउंटर के शेड के बाहर तक कतार लगी थी. उपचार कराने आये मरीजों की भीड़ इस कदर बढ़ गयी थी कि काउंटर खुलने के पहले से ही यह कतार शिशु रोग विभाग तक पहुंच गया था. इसी में कोई बीच कतार में आकर शामिल होने का प्रयास करता या फिर काउंटर के पास पहुंचने की चेष्टा करता, तो खड़े लोग हंगामा मचाते. कर्मियों ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में लगभग 2500 से अधिक मरीज उपचार कराने आये थे.
इसमें नये मरीजों की संख्या 1925 व पुराने 600 मरीजों का पंजीयन किया गया. अस्पताल के अधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण का कहना है कि की बंदी के कारण मरीजों की संख्या बढ़ गयी थी. ऐसे में निर्धारित पंजीयन समय से कुछ देर अधिक बढ़ा कर सभी मरीजों का पंजीयन व उपचार कराया गया है. बताते चलें कि पंजीयन काउंटर पर भीड़ बढ़ने की स्थिति में अक्सर हंगामा का माहौल बन जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन