पटना : 20 जुलाई से शुरू होगा मॉनसून सत्र
Updated at : 03 Jul 2018 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : 16वें बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा. इसके औपबंधिक कार्यक्रम जारी कर दिये गये हैं. पहले दिन सबसे पहले नये सदस्यों काे शपथ दिलायी जायेगी. सत्र के अंतराल में राज्यपाल द्वारा स्वीकृत अध्यादेशों की प्रतियां सदन के पटल पर रखी जायेंगी. वित्तीय वर्ष 2018-19 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी […]
विज्ञापन
पटना : 16वें बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा. इसके औपबंधिक कार्यक्रम जारी कर दिये गये हैं. पहले दिन सबसे पहले नये सदस्यों काे शपथ दिलायी जायेगी. सत्र के अंतराल में राज्यपाल द्वारा स्वीकृत अध्यादेशों की प्रतियां सदन के पटल पर रखी जायेंगी.
वित्तीय वर्ष 2018-19 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी का उपस्थापन किया जायेगा. पहले दिन सत्र का अवसान शोक प्रकाशन के साथ समाप्त हो जायेगा. 21-22 जुलाई को शनिवार व रविवार अवकाशों की वजह से बैठकें नहीं होंगी. 23 व 24 जुलाई को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य होंगे. 25 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2018-19 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद-विवाद, मतदान एवं तत्संबंधी विनियोग विधेयक प्रस्तुत किये जायेंगे. सत्र के अंतिम दिन 26 जुलाई को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य (गैर सरकारी संकल्प) होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




