मनोनीत 12 एमएलसी ने ली शपथ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2014 10:01 AM

विज्ञापन

पटना: विधान परिषद के नवमनोनीत 12 सदस्यों ने सोमवार को शपथ ली. सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उन्हें शपथ दिलायी. समारोह का शुभारंभ पूर्वाह्न् 10 बजे शुरू हुआ. इसके ठीक 10 मिनट पहले मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे. सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उनकी अगवानी की. सबसे पहले राम लषण […]

विज्ञापन

पटना: विधान परिषद के नवमनोनीत 12 सदस्यों ने सोमवार को शपथ ली. सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उन्हें शपथ दिलायी. समारोह का शुभारंभ पूर्वाह्न् 10 बजे शुरू हुआ. इसके ठीक 10 मिनट पहले मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे.

सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उनकी अगवानी की. सबसे पहले राम लषण राम रमण ने शपथ ली. इसके बाद विजय कुमार मिश्र, सम्राट चौधरी उर्फ राकेश कुमार, राणा गंगेश्वर सिंह, जावेद इकबाल अंसारी, राजीव रंजन सिंह, शिव प्रसन्न यादव, संजय कुमार सिंह, प्रो रामवचन राय, ललन सर्राफ, रणवीर नंदन व रामचंद्र भारती ने शपथ ली. राम लषण राम रमण व विजय कुमार मिश्र ने मैथिली में शपथ ली.

मौके पर ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ भीम सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्र, सांसद आरसीपी सिंह, महाचंद्र प्रसाद सिंह, डॉ इजहार अहमद, हीरा प्रसाद बिंद, केदारनाथ पांडेय, सतीश कुमार, उपेंद्र प्रसाद, राजकुमार उर्फ राजू यादव, राज्य विधायी अध्ययन एवं प्रशिक्षण ब्यूरो के सदस्य इंद्र कुमार, परिषद सचिवालय के कार्यकारी सचिव शेखर प्रबल, उपसचिव सुरेंद्र झा, अवर सचिव दामोदर यादव, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा, समीर महासेठ आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन