खादी सिर्फ वस्त्र नहीं, विचार है
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2018 9:17 AM
विज्ञापन
बिहार खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ ने मनायी त्रिपुरारि शरण जयंती पटना : बिहार खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ की ओर से गुरुवार को बिहार खादी पुरुष त्रिपुरारि शरण की पांचवीं पुण्यतिथि मनायी गयी. साथ ही संघ, बिहार स्टेट गांधी स्मारक निधि व ग्राम निर्माण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. बिहार […]
विज्ञापन
बिहार खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ ने मनायी त्रिपुरारि शरण जयंती
पटना : बिहार खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ की ओर से गुरुवार को बिहार खादी पुरुष त्रिपुरारि शरण की पांचवीं पुण्यतिथि मनायी गयी. साथ ही संघ, बिहार स्टेट गांधी स्मारक निधि व ग्राम निर्माण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. बिहार खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ व ग्राम निर्माण मंडल के अध्यक्ष प्रभाकर कुमार व अन्य ने स्व त्रिपुरारि शरण को श्रद्धांजलि अर्पित कर संगोष्ठी की शुरुआत की
प्रभाकर कुमार ने कहा कि स्व त्रिपुरारि शरण द्वारा प्रस्तावित खादी पुनर्रुद्धार योजना को हू-ब-हू लागू करते हुए राज्य के गांव-गांव में त्रिपुरारि मॉडल चर्खा चला कर कत्तिन, बुनकर व अन्य कामगारों को रोजगार से जोड़ना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. संगोष्ठी में अन्य वक्ताओं ने कहा कि खादी सिर्फ वस्त्र नहीं, विचार है. गांधी के सपनों के भारत के निर्माण के लिए संघर्ष करने की जरूरत है. संगोष्ठी में बिहार स्टेट गांधी स्मारक निधि के विनोद रंजन, मंडल के कोषाध्यक्ष दिलीप मंडल आदि ने भी विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










