बिहार राज्य विधायिका का मानसून सत्र 20 जुलाई से

पटना : बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने आगामी 20 जुलाई से 26 जुलाई तक चलने वाले बिहार विधान सभा के सत्र और बिहार विधान परिषद के मानसून सत्र के कार्यक्रम को आज मंजूरी प्रदान कर दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय […]
पटना : बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने आगामी 20 जुलाई से 26 जुलाई तक चलने वाले बिहार विधान सभा के सत्र और बिहार विधान परिषद के मानसून सत्र के कार्यक्रम को आज मंजूरी प्रदान कर दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव उपेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने इसको स्वीकृति प्रदान कर दी.
मंत्रिपरिषद द्वारा मंजूरी प्रदान किये जाने के बाद राज्यपाल के अनुमोदन के लिए भेजे जाने वाले बिहार विधानमंडल के इस मानसून सत्र के कार्यक्रम के अनुसार सदन की कुल पांच बैठकें होंगी. बिहार विधानमंडल के इस मानसून सत्र के दौरान 25 जुलाई को सदन में प्रथम अनुपुरक आय-व्यय विवरणी पेश किया जायेगा तथा 23 एवं 24 जुलाई को अन्य राजकीय विधेयक पेश किया जायेगा. बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने आज कुल 17 विषयों पर विचार कर उन्हें मंजूरी प्रदान की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




