ePaper

बिहार में अटूट है एनडीए गठबंधन : रामविलास पासवान

Updated at : 06 Jun 2018 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में अटूट है एनडीए गठबंधन : रामविलास पासवान

पटना :केंद्रीयमंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख राम विलास पासवान ने आज अगले साल प्रस्तावित लोकसभा चुनावों में सीटों की साझेदारी के मुद्दे पर बिहार में राजग के भीतर दरार की अटकलों को खारिज किया और कहा कि प्रदेश में भाजपा नीत गठबंधन ‘अटूट’ है. प्रदेश लोजपा मुख्यालय पर यहां आयोजित इफ्तार पार्टी से […]

विज्ञापन

पटना :केंद्रीयमंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख राम विलास पासवान ने आज अगले साल प्रस्तावित लोकसभा चुनावों में सीटों की साझेदारी के मुद्दे पर बिहार में राजग के भीतर दरार की अटकलों को खारिज किया और कहा कि प्रदेश में भाजपा नीत गठबंधन ‘अटूट’ है. प्रदेश लोजपा मुख्यालय पर यहां आयोजित इफ्तार पार्टी से इतर संवाददाताओं से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने अल्पसंख्यकों से अनुरोध किया कि वे भाजपा को ज्यादा असरदार चुनौती दे सकने के आधार पर अपने मतों का फैसला नहीं करें और आपको शांति एवं समृद्धता देने वाली सरकार को समर्थन दें.

रामविलास पासवान ने कहा, राजग में कोई दरार नहीं है, कृपया यह अपने दिमाग में रखिए. गठबंधन अटूट है. सभी अटकलें मीडिया ने पैदा की हैं और आपको (इस संबंध में) अंत में निराशा ही मिलेगी. इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन