विशेष राज्य के दर्जे को लेकर पप्पू यादव ने दिया धरना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2018 8:22 AM
पटना : जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए पार्टी गांव-गांव तक जन जागरूकता अभियान चलायेगी. इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता वॉल राइटिंग, नुक्कड़ सभा और जनसंपर्क के माध्यम से विशेष राज्य के दर्जे की मांग […]
पटना : जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए पार्टी गांव-गांव तक जन जागरूकता अभियान चलायेगी. इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता वॉल राइटिंग, नुक्कड़ सभा और जनसंपर्क के माध्यम से विशेष राज्य के दर्जे की मांग को जन आंदोलन बनायेंगे.
वे बिहार को विशेष दर्जा और विशेष पैकेज की मांग के लिए मंगलवार को पटना के गर्दनीबाग में जन अधिकार पार्टी (लो) की ओर आयोजित विशाल धरना को संबोधित करते कर रहे थे. उन्होंने कहा कि गांधी, लोहिया और जेपी के नाम पर राजनीति करने वालों ने बिहार को कबिलाई शासन के दौर में पहुंचा दिया है. विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज बिहार का हक है.
किसी को नहीं है बिहार के विकास की चिंता
बंटवारे के बाद बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग की थी. चुनाव सिर पर है तो फिर सत्तारूढ़ पार्टियों द्वारा विशेष राज्य के दर्जे की मांग उठायी जा रही है. उन्होंने कहा कि पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मांग को सिरे से खारिज कर दिया था.
सत्तारूढ़ दल द्वारा विशेष राज्य की मांग छलावा ही है. जब केंद्र और राज्य में एक जैसी सरकारें हैं, तो दिक्कत कहां है. बिहार के विकास की चिंता किसी को नहीं है. दल के नेता राजनीति की जमीन तैयार कर रहे हैं.
धरना की अध्यक्षता नवल किशोर यादव ने की. धरना को अवधेश कुमार लालू रघुपति प्रसाद सिंह, एजाज अहमद, राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रेमंचद सिंह, राजेश रंजन पप्पू, अकबर अली परवेज, गौतम आनंद, नागेंद्र त्यागी, विकास बॉक्सर, अनिल यादव, जेपी यादव, अरुण सिंह, निरंजन यादव, राजीव कुसुम, बेसलाल यादव व रजनीश तिवारी ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










