ट्रेन में सोने पर अब स्टेशन छूटने का नहीं सतायेगा डर, शुरू हुआ बैकअप कॉल डेस्टीनेशन अलार्म
Updated at : 25 May 2018 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : रेलवे ने आईआरसीटीसी के सहयोग से बैकअप कॉल डेस्टीनेशन अलार्म की सुविधा शुरू की है, ताकि रेल यात्री रात्रि में अगर सो गये हैं तो उनका स्टेशन न छूट जाये. इस अलार्म सेवा के जरिये स्टेशन आने से पहले यात्री को जगा दिया जायेगा. अभी तक लाइन की संख्या कम होने की वजह […]
विज्ञापन
पटना : रेलवे ने आईआरसीटीसी के सहयोग से बैकअप कॉल डेस्टीनेशन अलार्म की सुविधा शुरू की है, ताकि रेल यात्री रात्रि में अगर सो गये हैं तो उनका स्टेशन न छूट जाये. इस अलार्म सेवा के जरिये स्टेशन आने से पहले यात्री को जगा दिया जायेगा. अभी तक लाइन की संख्या कम होने की वजह से यात्रियों का पीएनआर रजिस्टर्ड नहीं हो रहा था. अब आईआरसीटीसी ने वैकअप कॉल को अपग्रेड करते हुए लाइन की संख्या बढ़ा दिया है, ताकि एक-एक यात्रियों को बैकअप कॉल की सुविधा मिल सके.
कॉल व एसएमएस से करें रजिस्टर
आईआरसीटीसी के नंबर 139 पर कॉल करने पर बैकअप कॉल का ऑप्शन आयेगा. इस ऑप्शन नंबर को दबाने के बाद पीएनआर नंबर टाइप करना होगा. आईआरसीटीसी के अधिकारी ने बताया कि पीएनआर नंबर टाइप करने के बाद 139 पर एसएमएस भेजते ही बैकअप कॉल एक्टिवेट हो जायेगा. स्टेशन आने से आधा घंटा पहले मोबाइल पर अलार्म बजना शुरू हो जायेगा. अलार्म तब तक बजता रहेगा, जब तक यात्री बंद न कर दे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




