ePaper

अवमानना मामले में हिरासत में लिये गये लालू के करीबी और RJD विधायक भोला यादव, मिली जमानत

Updated at : 18 May 2018 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
अवमानना मामले में हिरासत में लिये गये लालू के करीबी और RJD विधायक भोला यादव, मिली जमानत

पटना / रांची : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी और बहादुरपुर से विधायक भोला यादव को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश दिया गया. हालांकि, उन्हें एक लाख रुपये का बिल बांड भरने पर जमानत दे दी गयी. मालूम हो कि चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाये […]

विज्ञापन

पटना / रांची : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी और बहादुरपुर से विधायक भोला यादव को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश दिया गया. हालांकि, उन्हें एक लाख रुपये का बिल बांड भरने पर जमानत दे दी गयी. मालूम हो कि चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाये जाने के बाद उन्होंने अदालत पर सवाल उठाते हुए कहा था कि यह फैसला दुर्भावना से ग्रसित होकर अदालत ने लिया है.

जानकारी के मुताबिक, चारा घोटाला मामले में राजद अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी व बहादुरपुर के विधायक भोला यादव शुक्रवार को अदालत की अवमानना मामले में हाजिर हुए. अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश दे दिया. हालांकि, एक लाख रुपये के बिल बांड भरने पर उन्हें जमानत देने का आदेश भी अदालत ने दिया. इसके बाद एक लाख रुपये का बिल बांड भरने पर उन्हें जमानत दे दी गयी.

मालूम हो कि चारा घोटाले के दुमका कोषागार मामले में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को 24 मार्च, 2018 को दो अलग-अलग धाराओं में सात-सात साल की सजा सुनायी गयी थी. इसके बाद 28 मार्च को भोला यादव ने अदालत के फैसले पर सवाल उठाते हुए मीडिया से कहा था कि अदालत ने कई ऑब्‍जर्वेशन मनगढ़ंत बनाये हैं. अदालत ने दुर्भावना से ग्रसित होकर यह फैसला दिया है. इसके बाद भोला यादव के बयान को गंभीरता से लेते हुए सीबीआइ की विशेष अदालत के न्‍यायाधीश शिवपाल सिंह ने भोला यादव के खिलाफ वारंट जारी कर दिया था. वारंट जारी होने पर शुक्रवार को भोला यादव अदालत में हाजिर हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन