ePaper

पूर्णिया की युवती ने अफगानी युवक पर लगााया शादी का झांसा देकर रेप व गर्भपात कराने का आरोप, लिव-इन में रहते थे दोनों

Updated at : 09 May 2018 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया की युवती ने अफगानी युवक पर लगााया शादी का झांसा देकर रेप व गर्भपात कराने का आरोप, लिव-इन में रहते थे दोनों

पटना / नोएडा : बिहार के पूर्णिया जिले के लालगंज की युवती से अफगानी मूल के एक युवक ने शादी का झांसा देकर कथित तौर पर पहले बलात्कार किया. बाद में बहला-फुसला कर दो बार उसका गर्भपात भी कराया. बताया जाता है कि पीड़ित युवती और अफगानी मूल के युवक दोनों नोएडा की एक निजी […]

विज्ञापन

पटना / नोएडा : बिहार के पूर्णिया जिले के लालगंज की युवती से अफगानी मूल के एक युवक ने शादी का झांसा देकर कथित तौर पर पहले बलात्कार किया. बाद में बहला-फुसला कर दो बार उसका गर्भपात भी कराया. बताया जाता है कि पीड़ित युवती और अफगानी मूल के युवक दोनों नोएडा की एक निजी कंपनी में सेल्स अधिकारी के रूप में काम करते थे. पीड़िता द्वारा थाने में थाने में शिकायत किये जाने के बाद से आरोपित फरार है.

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-45 में अफगान मूल के युवक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया. आरोप है कि युवक ने उसका दो बार गर्भपात कराया. थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के लालगंज निवासी पीड़िता नोएडा की एक निजी कंपनी में सेल्स अधिकारी के रूप में कार्य करती है. उन्होंने युवती की शिकायत के आधार पर बताया कि दिल्ली में रह रहे अफगान मूल के युवक नजीबुल्ला से उसकी दोस्ती हुई और फिर दोनों लिव-इन में रहने लगे. इसी बीच युवती दो बार गर्भवती भी हुई, लेकिन नजीबुल्ला ने जबरन गर्भपात करा दिया.

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोप है कि जब युवती ने उससे शादी के लिए कहा तो वह अफगानी मूल का युवक शादी से इनकार करने लगा और पीड़िता के साथ मारपीट भी की. पीड़िता ने बुधवार को मामले की शिकायत थाना सेक्टर-39 पुलिस से की. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं बताया जाता है कि आरोपित अफगानी युवक फरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन