बिहार : अमित शाह के दौरे की तैयारी में जुटी भाजपा
Updated at : 25 Apr 2018 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की तैयारी में जुट गयी है. मई के अंतिम सप्ताह में वे तीन दिन के बिहार दौरे पर आ रहे हैं. पार्टी उनके आने के पहले टास्क को पूरा करने में जुट गयी है. उनके आने के पहले बूथ कमेटी बनकर तैयार हो जानी है. […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की तैयारी में जुट गयी है. मई के अंतिम सप्ताह में वे तीन दिन के बिहार दौरे पर आ रहे हैं. पार्टी उनके आने के पहले टास्क को पूरा करने में जुट गयी है. उनके आने के पहले बूथ कमेटी बनकर तैयार हो जानी है. राज्य में 62 हजार से अधिक बूथ हैं. 70 फीसदी बूथों पर कमेटी बन गयी है.
सभी जिला प्रभारियों से कहा गया है कि 30 अप्रैल तक बैठक कर बूथ कमेटी की समीक्षा हो जानी है. अमित शाह अपने तीन दिवसीय बिहार प्रवास के दौरान एक दिन मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे. पार्टी हर मंडल से सौ-सौ कार्यकर्ताओं को सीधा संवाद में बुलायेगी. इसमें पार्टी के बूथ स्तर के पदाधिकारी व पन्ना प्रमुख शामिल होंगे. सांगठनिक तौर पर भाजपा का 45 जिला व 1076 मंडल है.
30 अप्रैल तक हर जिले की समीक्षा होकर एक ब्लू प्रिंट तैयार हो जायेगा. उसके बाद प्रदेश स्तर पर निर्णय लिया जायेगा. समझा जा रहा है कि अमित शाह के सीधा संवाद के बाद पार्टी खुल कर मिशन 2019 के मोड में आ जायेगी. इधर सरकारी तौर पर चल रहे ग्राम स्वराज अभियान में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी है. इसके पीछे का मकसद है जमीनी स्तर तक केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




