ePaper

पटना : SSC की तैयारी कर रहे रोहतास के युवक ने फंदे पर लटककर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा...

Updated at : 23 Apr 2018 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
पटना : SSC की तैयारी कर रहे रोहतास के युवक ने फंदे पर लटककर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा...

पटना:बिहार की राजधानी पटना में रोहतास के रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकरआत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. मृतक युवक पटना में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था. मीडिया से बातचीत में मृतक के भाई ने बताया कि सुबह जब उसके कमरे को खटखटाया […]

विज्ञापन

पटना:बिहार की राजधानी पटना में रोहतास के रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकरआत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. मृतक युवक पटना में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था. मीडिया से बातचीत में मृतक के भाई ने बताया कि सुबह जब उसके कमरे को खटखटाया गया तो काफी देर तक उसने कमरा नहीं खोला. जिसके बाद खिड़की के सहारे कमरे में झांका गया तो सभी के होश उड़ गये.

मृतक के भाई ने इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव को अपने कब्जे में लिया. वहीं, लॉज में रहने वाले अन्य छात्रों का कहना था कि दयानंदबीतेकुछ दिनों से काफी डिप्रेशन में रहा करता था. दयानंद के कमरे से मिले सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें लिखा है, आई टेक होल रिस्पोंसिबलिटी टू किल माई सेल्फ. इधर, पुलिसमामलेकी जांच करने में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन