PM नरेंद्र मोदी के दो मंत्रियों ने की उच्च न्यायपालिका में आरक्षण बढ़ाये जाये जाने की वकालत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2018 5:50 PM

विज्ञापन

पटना : दो केंद्रीय मंत्रियों ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए उच्च न्यायपालिका में आरक्षण बढ़ाये जाने पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है. केंद्रीय मंत्री और राजग के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास […]

विज्ञापन

पटना : दो केंद्रीय मंत्रियों ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए उच्च न्यायपालिका में आरक्षण बढ़ाये जाने पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है. केंद्रीय मंत्री और राजग के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान ने कहा कि यह उनकी मांग पर जोर देने के लिए आंदोलन शुरू करने का सही समय है. उन्होंने यहां भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दलित सेना के राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं लोजपा प्रमुख की हैसियत से बोल रहा हूं कि हमें न्यायपालिका में आरक्षण हासिल करने के लिए आंदोलन शुरू करना चाहिए.’ पासवान ने बिहार में निचली और उच्च न्यायिक सेवाओं में आरक्षण लाने के लिए नीतीश कुमार सरकार की सराहना की.

वहीं, केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश में आरक्षण खत्म करने की बात कोई भी नहीं सोच सकता है. कार्यक्रम में मौजूद कुशवाहा ने कहा, ‘‘हम अधिक आरक्षण की मांग करेंगे. हम अपना मिशन पूरा होने तक नहीं रुकेंगे, ‘ये दिल मांगे मोर.’ उन्होंने कहा कि न्यायपालिका को एक प्रणाली बनानी ,चाहिए जहां गरीब लोग उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बन सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन