ePaper

RJD पर सुमो का वार, कहा- जिनके राज में दलितों के दर्जनों नरसंहार हुए, आज बहा रहे घड़ियाली आंसू

Updated at : 14 Apr 2018 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
RJD पर सुमो का वार, कहा- जिनके राज में दलितों के दर्जनों नरसंहार हुए, आज बहा रहे घड़ियाली आंसू

पटना : दलित सेना की ओर सेराजधानी पटना स्थित बापू भवन सभागार में आयोजित बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा की जब तक केंद्र में नरेंद्र मोदी की और बिहार में नीतीश कुमार व भाजपा की सरकार है एससी/एसटी के साथ […]

विज्ञापन

पटना : दलित सेना की ओर सेराजधानी पटना स्थित बापू भवन सभागार में आयोजित बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा की जब तक केंद्र में नरेंद्र मोदी की और बिहार में नीतीश कुमार व भाजपा की सरकार है एससी/एसटी के साथ कभी अन्याय नहीं होगा. संविधान प्रदत्त आरक्षण और एससी/एसटी एक्ट पूरी मजबूती के साथ लागू रहेगा.

सुशील मोदी ने 15 वर्षों तक बिहार में राज करने वाले राजद पर दलितों के मुद्दे पर घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि किनके राज में लाइन में खड़ा कर दलितों की हत्या कर दी जाती थी? लक्ष्मणपुर बाथे में 58, पटना के हैबसपुर में 10, शंकर बीघा में 23, नारायणपुर में 11 और मियांपुर में 35 दलितों का नरसंहार किसके राज में हुआ? जब से नीतीश कुमार व भाजपा की सरकार आयी, क्या एक भी दलित मारा गया?

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, जब बिहार में हम लोगों को काम करने का मौका मिला तो पंचायत चुनाव में जो आरक्षण खत्म कर दिया गया था उसे लागू किया, रविदास समाज की हजारों महिलाओं को ममता दीदी के तौर पर बहाल किया, अनुसूचित जाति के लोगों को टोला सेवक नियुक्त किया, प्रमोशन और बिहार की न्यायिक सेवा में आरक्षण लागू किया.

सुशील मोदी ने कहा, आरक्षण अंबेडकर और गांधी की देन हैं. इसे कोई ताकत खत्म नहीं कर सकती है. अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण कानून 1989 में उस बीपी सिंह की सरकार ने बनायी, जिसमें भाजपा भी शामिल थी. इस कानून को 2015 ने नरेंद्र मोदी की सरकार ने और मजबूत बनाया. आरक्षण और एससी/एसटी एक्ट दो ऐसे हथियार हैं, जो दलितों को ताकत देता है, इसे कोई खत्म नहीं कर सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन