ePaper

लालू ने अंबेडकर जयंती पर कहा- आपके विचारों के हथियारों से लैस...

Updated at : 14 Apr 2018 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
लालू ने अंबेडकर जयंती पर कहा- आपके विचारों के हथियारों से लैस...

पटना : बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार के मुखिया और राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर ट्वीट कर कहा है कि बाबा साहब आपको कोटि-कोटि नमन. लालू ने लिखा है कि आपके विचारों के हथियारों से लैस बहुजन समाज का यह कारवां अब सत्ता और संसाधन में गैर […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार के मुखिया और राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर ट्वीट कर कहा है कि बाबा साहब आपको कोटि-कोटि नमन. लालू ने लिखा है कि आपके विचारों के हथियारों से लैस बहुजन समाज का यह कारवां अब सत्ता और संसाधन में गैर बराबरी खत्म करने की निर्णायक लड़ाई को तैयार हैं. उसके बाद लिखा है. जय भीम, जय मंडल, जय बहुजन और जय हिंद.

अंबेडकर जयंती के मौके पर राजधानी पटना में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा कि अंबेडकर हमारे नेता रहे हैं. उन्होंने समाज और महिलाओं को बढ़ाने में योगदान दिया. अंबेडकर ने संविधान निर्माण के साथ-साथ देश निर्माण के काम किये हैं.

वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान कौकब कादरी और सदानंद सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन्होंने अंबेडकर के लिए कुछ नहीं किया वो उनका नाम जप रहे हैं.

यह भी पढ़ें-
धरती पर किसी में इतनी ताकत नहीं कि आरक्षण को खत्म कर दे : नीतीश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन