ePaper

बिहार : फीके शो में राजद व कांग्रेस की दूरी ने हैसियत बतायी : सुशील मोदी

Updated at : 09 Apr 2018 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : फीके शो में राजद व कांग्रेस की दूरी ने हैसियत बतायी : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने हम (सेक्युलर) के गरीब महासम्मेलन को फीका शो बताते हुए बगैर नाम लिये पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर हमला बोला है. रविवार को ट्विट कर मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद की संगत में आये एक पूर्व मुख्यमंत्री ने गरीब के नाम गुमराह कर पटना में अपने […]

विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने हम (सेक्युलर) के गरीब महासम्मेलन को फीका शो बताते हुए बगैर नाम लिये पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर हमला बोला है.
रविवार को ट्विट कर मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद की संगत में आये एक पूर्व मुख्यमंत्री ने गरीब के नाम गुमराह कर पटना में अपने पुत्र की पोलिटिकल लांचिंग का फीका शो किया, लेकिन राजद-कांग्रेस ने उससे सुरक्षित दूरी बना कर उन्हें हैसियत बता दी. जिस शराबबंदी से गरीबों-दलितों का ही सबसे ज्यादा भला हुआ, उसके विरुद्ध गलत आंकड़े देकर वे अपनी बची-खुची साख को भी मिट्टी में मिला रहे हैं.
भाजपा में सबसे अधिक दलित सांसदों की मौजूदगी से हताश लोग हर मुद्दे पर झूठ का सहारा ले रहे हैं. अपने दूसरे ट्विट में मोदी ने शरद यादव पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि देश की 20 क्षेत्रीय–परिवारवादी पार्टियों को केवल नकारात्मक मुद्दों पर जोड़ कर भाजपा के खिलाफ मोर्चा बनाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन