ePaper

बिहार में हिंसा : जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अर्जित शाश्वत चौबे, औरंगाबाद के फरार आरोपित ने किया सरेंडर

Updated at : 02 Apr 2018 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में हिंसा : जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अर्जित शाश्वत चौबे, औरंगाबाद के फरार आरोपित ने किया सरेंडर

पटना : बिहार के भागलपुर हिंसा के मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे ने सोमवार को पटना हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. इस याचिका में उन्होंने अपने ऊपर दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की है. भागलपुर के नाथनगर में 17 मार्च को हुए तनाव मामले […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के भागलपुर हिंसा के मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे ने सोमवार को पटना हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. इस याचिका में उन्होंने अपने ऊपर दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की है.

भागलपुर के नाथनगर में 17 मार्च को हुए तनाव मामले के मुख्य आरोपित अर्जित शाश्वत चौबे को शनिवार की देर रात पटना में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उन्हें भागलपुर ले जाया गया. वहां उन्हें एसीजेएम-7 के समक्ष पेश किया गया, जहां से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में अदालत ने भेज दिया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के बेटे अर्जित शाश्वत को भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा (कैंप जेल) के प्रथम सेक्टर के बैरक में रखा गया है. हालांकि, तबीयत खराब होने पर अर्जित शाश्वत चौबे को भागलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वहीं, दूसरी ओरऔरंगाबाद में हुई हिंसा के मुख्य आरोपित भाजपा नेता अनिल सिंह ने सोमवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. मालूम हो कि अनिल सिंह कुछ दिनों पहले पुलिस हिरासत से फरार हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन