ePaper

बिहार : पप्पू यादव को श्रेष्ठ सांसद सम्मान-2018, मासिक पत्रिका ‘फेम इंडिया’ ने किया था आयोजन

Updated at : 31 Mar 2018 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : पप्पू यादव को श्रेष्ठ सांसद सम्मान-2018, मासिक पत्रिका ‘फेम इंडिया’ ने किया था आयोजन

पटना : जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को शुक्रवार को नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में ‘फेम इंडिया श्रेष्ठ सांसद सम्मान 2018’ से सम्मानित किया गया. यह सम्मान मासिक पत्रिका फेम इंडिया की ओर से दिया गया है. फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे […]

विज्ञापन
पटना : जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को शुक्रवार को नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में ‘फेम इंडिया श्रेष्ठ सांसद सम्मान 2018’ से सम्मानित किया गया. यह सम्मान मासिक पत्रिका फेम इंडिया की ओर से दिया गया है. फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे के आधार पर सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में उनका चयन किया गया.
समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने पप्पू यादव को सम्मान भेंट किया और उन्हें शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर हर्षवर्धन ने कहा कि सांसद पप्पू यादव आम लोगों के सरोकार को लेकर संघर्ष करते रहे हैं.
सांसद ने कहा कि दिल्ली स्थित उनका सरकारी आवास देश भर के मरीजों के लिए सेवा आश्रम बन गया है. यहां पहुंचने वाले सभी मरीजों को इलाज में उचित सहयोग के साथ आर्थिक मदद भी मिलती है.
यह सम्मान आम लोगों की अपेक्षाओं और उम्मीदों का सम्मान है. उनके हक और सरोकार के लिए वे सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ते रहे हैं. जितना समय बिहार को देते हैं, उसी अनुपात में संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेकर बिहार की आवाज को उठाते हैं. उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में आम लोगों का भरपूर सहयोग मिलता रहा है. यह सम्मान शुभेच्छुओं के सहयोग का भी सम्मान है. समारोह में सुपौल की सांसद रंजीत रंजन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत सांसद व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन