बिहार : सोने का चेन नहीं देने पर दिनदहाड़े किन्नर को मारी गोली, हालत गंभीर

पटना : बिहार की राजधानी पटना सटे मनेर इलाके में सोने का चेन नहीं देने पर अपराधियों ने एक किन्नर को गोली मारकर जख्मी कर दिया. घायल किन्नर ही हालत गंभीर बनी हुई है. इस मामले मेंकुल सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. घटना मनेर थाना क्षेत्र के बांक भतेहरी गांव की है. […]
पटना : बिहार की राजधानी पटना सटे मनेर इलाके में सोने का चेन नहीं देने पर अपराधियों ने एक किन्नर को गोली मारकर जख्मी कर दिया. घायल किन्नर ही हालत गंभीर बनी हुई है. इस मामले मेंकुल सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. घटना मनेर थाना क्षेत्र के बांक भतेहरी गांव की है.
बताया जाता है कि 58 वर्षीय पीड़ित शांति किन्नर अपने दो साथियों के साथ मनेर के बांक भतेरी गांव निवासी दरोगा राय के घर चैता कार्यक्रम में भाग लेने गयी थी. पीड़ित की साथियों ने बताया कि कार्यक्रम से पहलेआरोपितों ने किन्नर सेसोने को चेन छीननेका प्रयासकरने लगे. जिसका विरोध करने परउनमेंसे एक व्यक्ति ने गोली चला दी, जो शांति के आंख को छूती हुई निकल गयी.
बाद में शांति की साथियों ने घायल हालत में उसे दानापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. मामले को लेकर शांति किन्नर के कई साथी मनेर थाना पहुंचे और मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. इस मामले में सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.फिलहाल मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




