ePaper

VIDEO : विधानसभा में निबंधन घोटाले को लेकर विपक्ष के तेवर तल्ख, रामनवमी पर राबड़ी ने दिया बड़ा बयान

Updated at : 23 Mar 2018 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : विधानसभा में निबंधन घोटाले को लेकर विपक्ष के तेवर तल्ख, रामनवमी पर राबड़ी ने दिया बड़ा बयान

पटना : किसी न किसी मसले को लेकर बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है. बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रोजाना विपक्ष कभी गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे, तो कभी मक्के में बीज नहीं आने के मसले को लेकर सदन में हंगामा जारी रखे हुए है. शुक्रवार को भी कई मुद्दों […]

विज्ञापन

पटना : किसी न किसी मसले को लेकर बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है. बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रोजाना विपक्ष कभी गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे, तो कभी मक्के में बीज नहीं आने के मसले को लेकर सदन में हंगामा जारी रखे हुए है. शुक्रवार को भी कई मुद्दों पर विपक्ष के सदस्य सरकार पर हमलावर दिखे. विधानसभा पोर्टिकों में राजद और कांग्रेस विधायकों ने निबंधन घोटाले में कार्रवाई करने की मांग को लेकर जोरदार हंगामा और प्रदर्शन किया.

https://www.youtube.com/watch?v=gWUwk31DxSI

वहीं दूसरी ओर राजद सदस्यों ने बिहार विधान परिषद के अंदर और बाहर दोनों जगह निबंधन कराने में घोटाले को लेकर प्रदर्शन किया. उन्होंने ने एससी, एसटी कानून में सुप्रीम कोर्ट के प्रावधानों को बदलने के आदेश के खिलाफ भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. विपक्ष ने इसे केंद्र सरकार की मनुवादी सोच बताया और कहा कि सरकार दलितों को मिले कानूनी अधिकार को कमजोर करने की कोशिश कर रही है.

https://www.youtube.com/watch?v=MyRb3o9WHrc

आने वाले दिनों में बिहार में रामनवमी का पर्व है और इसे लेकर राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन को अलर्ट और सचेत रहने की बात कही है. इस मसले पर मुख्यमंत्री ने हाल में बयान दिया था, उस पर पलटवार करते हुए राबड़ी देवी ने कहा है कि रामनवमी जैसे बड़े पर्व पर सरकार को आम जनता के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने चाहिए. राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार का काम ही है अपराध को रोकना और हम मांग करते हैं कि केंद्र और राज्य दोनों सरकार मिलकर रामनवमी पर्व खुशी और उल्लास के माहौल में मने इसको सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़ें-
बिहारशरीफ में पटाखे की फैक्टरी में बम विस्फोट, पांच लोगों की मौत, ATS ने की जांच, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन