ePaper

पटना में गो एयर का अधिकारी नशे की हालत में गिरफ्तार, बाल-बाल बचे डीएसपी

Updated at : 18 Mar 2018 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में गो एयर का अधिकारी नशे की हालत में गिरफ्तार, बाल-बाल बचे डीएसपी

पटना : बिहार की राजधानी पटना में रविवार को एवियेशन कंपनी गो एयरके एकबड़े अधिकारी को उस वक्त गिरफ्तारकियागया जब उसने डीएसपी की गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की. आरोप है कि गो एयर का अधिकारी अमित कुमार काे नशे की हालत में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. वहीं, इस हादसे में डीएसपी […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना में रविवार को एवियेशन कंपनी गो एयरके एकबड़े अधिकारी को उस वक्त गिरफ्तारकियागया जब उसने डीएसपी की गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की. आरोप है कि गो एयर का अधिकारी अमित कुमार काे नशे की हालत में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है.

वहीं, इस हादसे में डीएसपी लॉ एंड आर्डर बाल-बाल बच गये. जब पुलिस ने अमितकुमार को पकड़ा तो वे नशे में धुत थे. पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए अधिकारी की कार को भी जब्त कर लिया. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अमित कुमार का पीछा कर सचिवालय इलाके से गिरफ्तार किया. जांच में नशे में होने की पुष्टि की बात कही जा रही है.फिलहाल पुलिस कारको जब्त करने के साथ ही आगे की कार्रवाई मेंजुटगयीहै.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन