भीषण गर्मी के बीच पटना में इस दिन तक स्कूल बंद, 8वीं तक बदला टाइम, डीएम ने जारी किया आदेश
5वीं तक स्कूल बंद
Patna School Closed: पटना में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. पटना डीएम ने 22 मई से 26 मई तक कक्षा 5 तक की एजुकेशनल एक्टिविटी पर रोक लगा दी है. कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई अब सिर्फ सुबह 10:30 बजे तक चलेगी.
Patna School Closed: पटना में लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. भीषण गर्मी का असर अब बच्चों की सेहत पर पड़ने लगा है. इसी को ध्यान में रखते हुए पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए नया आदेश जारी किया है. यह आदेश 22 मई से 26 मई 2026 तक लागू रहेगा.
आपके शहर में

आदेश में क्या कहा गया
डीएम के आदेश के मुताबिक पटना जिले के सभी स्कूलों में कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. इसमें प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं. यानी छोटे बच्चों की पढ़ाई अगले कुछ दिनों तक बंद रहेगी. प्रशासन का कहना है कि दोपहर के समय पड़ रही तेज गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है.
कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए भी समय में बदलाव किया गया है. अब इन कक्षाओं की पढ़ाई सुबह से लेकर सिर्फ 10:30 बजे पूर्वाह्न तक ही होगी. इसके बाद किसी भी तरह की शैक्षणिक गतिविधि चलाने की अनुमति नहीं होगी. जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
भीषण गर्मी से लोग हो रहे परेशान
डीएम ने कहा है कि मौसम को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी है. लगातार बढ़ते तापमान और लू जैसी स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्तर पर पढ़ाई का नया शेड्यूल तय करें.
पटना में पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में छोटे बच्चों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: दाखिल-खारिज में गड़बड़ी अब नहीं चलेगी, DSP स्तर के अधिकारी करेंगे जांच, बना नया स्पेशल सेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए