ePaper

यूजीसी नेट के लिए आज से कर सकते हैं आवेदन, पांच अप्रैल तक भरे जा सकते हैं फार्म

Updated at : 06 Mar 2018 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
यूजीसी नेट के लिए आज से कर सकते हैं आवेदन, पांच अप्रैल तक भरे जा सकते हैं फार्म

पटना :सीबीएसई सहायक प्रोफेसर व जेआरएफ के लिए यूजीसी नेट का आयोजन आज से किया जा सकता है. टेस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन को पांच अप्रैल तक कर सकते हैं, जबकि छह अप्रैल तक अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने की अवधि प्रदान की गयी है. अलग अलग श्रेणी में है शुल्क इस […]

विज्ञापन

पटना :सीबीएसई सहायक प्रोफेसर व जेआरएफ के लिए यूजीसी नेट का आयोजन आज से किया जा सकता है. टेस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन को पांच अप्रैल तक कर सकते हैं, जबकि छह अप्रैल तक अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने की अवधि प्रदान की गयी है.

अलग अलग श्रेणी में है शुल्क

इस टेस्ट के लिए सामान्य कैटेगरी के अभ्यर्थी को 1000, ओबीसी को 500 तथा एससी,एसटी और पीडब्ल्यूडी के लिए अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये के शुल्क देने हाेंगे. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित की जाएगी तथा आवेदन फॉर्म को 84 विषयों के लिए के लिए स्वीकार किये जायेंगे. ज्ञात हो कि देश के 91 शहरों में इस परीक्षा का आयोजित अगले आठ जुलाई को आयोजित की जायेंगी. बात दे कि इस साल परीक्षा नये पैटर्न के अनुसार होगी. नये पैटर्न के अनुसार परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे. पेपर वन में दो-दो अंक के 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और एक घंटे में सभी का जवाब देना होगा वहीं पेपर टू में दो-दो अंक के 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे. प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का समय मिलेगा. प्रथम पेपर सुबह साढ़े नौ बजे तथा दूसरा पेपर 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन