ePaper

नीतीश बोले, मुझे निशाना बनाने को काफिले पर हमला

Updated at : 05 Feb 2018 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश बोले, मुझे निशाना बनाने को काफिले पर हमला

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी विकास समीक्षा यात्रा के दौरान बक्सर जिला के नंदन गांव में हुए पथराव के बारे में आज कहा कि जिन लोगों ने मेरे काफिले पर हमला किया, वे उन्हें निशाना बनाना चाहते थे. लोक संवाद कार्यक्रम के बाद आज पत्रकारों से नीतीश ने उनके काफिले पर […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी विकास समीक्षा यात्रा के दौरान बक्सर जिला के नंदन गांव में हुए पथराव के बारे में आज कहा कि जिन लोगों ने मेरे काफिले पर हमला किया, वे उन्हें निशाना बनाना चाहते थे. लोक संवाद कार्यक्रम के बाद आज पत्रकारों से नीतीश ने उनके काफिले पर हुए पथराव के बारे में कहा कि वाहन की अगली सीट पर किसी के बैठे रहने पर बाहर से अचानक नहीं दिखता कि अंदर कौन बैठा है, लेकिन उनके वाहन में झंडा तो लगा हुआ था.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घोर आश्चर्य का विषय है कि गांव के भीतर पथराव किया गया. इस संबंध में जांच चल रही है. जेड प्लस सुरक्षा एवं मुख्यमंत्री के दिल्ली में मिलने वाले आवास के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री को मिला है, उन्हें व्यक्तिगत तौर पर नहीं.

बोधगया मंदिर संबंधित सुरक्षा बैठक के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें केंद्र और राज्य के पदाधिकारी के साथ बैठक हुई थी. केंद्र और राज्य की एजेंसी जांच कार्य में लगी है. महाबोधि मंदिर की सुरक्षा से संबंधित योजना बनायी गयी है, उस पर कार्य हो रहा है. जापान यात्रा को लेकर पूछे गये प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि निमंत्रण आया है. फरवरी में वहां जाने की संभावना है. विदेश मंत्रालय इसको अंतिम रूप दे रहा है. इसके तय होने पर ही आधिकारिक सूचना दी जायेगी.

ये भी पढ़ें… बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए केंद्र को विशेष नजरिया अपनाना होगा : नीतीश कुमार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन