पुलिस कार्रवाई: लूट की साजिश रचते छह अपराधी धराए, हथियार और कारतूस बरामद

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Jun 2026 1:38 PM

विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी.

Patna News : गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Patna News : (अमिताभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट) मेहंदीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट की योजना बना रहे छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है.

थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मौर्या कॉलोनी में आधा दर्जन अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर सभी आरोपितों को धर दबोचा.

इनलोगों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान जग्गु महतो, कुंदन उर्फ दिक्कत, गोलू महतो, राजू कुमार उर्फ राजू गुंडा, करण कुमार और मनीष कुमार उर्फ जैकी सरकार के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपितों के खिलाफ पहले से लूट, आर्म्स एक्ट, हत्या, शराब तस्करी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पूछताछ के दौरान कई अन्य आपराधिक घटनाओं के खुलासे की संभावना जताई जा रही है.

गिरोह से जुड़े अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर गिरोह से जुड़े अन्य बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.

Also Read : PMCH: महिला डॉक्टर से अभद्रता मामले में आयोग को जांच रिपोर्ट का इंतजार, आरोपी डॉक्टर कश्मीर गए

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन