पहले पुलिस की तारीफ, अब बोले- लेट पहुंची, एक बार फिर अपने बयान से पलटे खान सर
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Jun 2026 1:53 PM
खान सर की तस्वीर
Khan Sir Coaching Attack: खान सर के पुराने और नए बयानों पर सवाल उठने लगे हैं. पहले पुलिस की तारीफ करने वाले खान सर अब कह रहे हैं कि पुलिस देर से पहुंची थी, इसलिए गार्ड्स को आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी. इससे पहले भी वह फायरिंग को लेकर अपने एक बयान से पलट चुके हैं.
Khan Sir Coaching Attack: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले और फायरिंग विवाद के बीच खान सर एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वजह पुलिस को लेकर उनका बदला हुआ रुख है. घटना के बाद उन्होंने शुरुआत में पुलिस की कार्रवाई की सराहना की थी, उसी मामले में अब उनका कहना है कि पुलिस देर से पहुंची थी और इसी वजह से उनके गार्ड्स को आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी.
फायरिंग का वीडियो सामने आने और पुलिस जांच के बाद उनके खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
पहले तारीफ, अब शिकायत, पुलिस को लेकर बदला सुर
हमले की घटना के बाद शुरुआती दौर में खान सर पुलिस की कार्रवाई की तारीफ करते नजर आए थे. लेकिन अब उनका कहना है कि घटना के वक्त पुलिस समय पर नहीं पहुंची. फायरिंग के वीडियो पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मारपीट हो रही थी और उन्हें पता था कि पुलिस को मौके पर पहुंचने में समय लगेगा. उनका कहना था कि पुलिस ‘उड़कर’ नहीं पहुंच सकती, इसलिए सुरक्षा गार्डों ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की.
यहीं से सवाल उठने लगे हैं कि आखिर जिस पुलिस की कार्रवाई की पहले सराहना की जा रही थी, उसी पुलिस की देरी अब फायरिंग को जायज ठहराने का आधार कैसे बन गई?
फायरिंग पर भी बदल चुके हैं बयान
पुलिस को लेकर बदले रुख से पहले भी खान सर अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ चुके हैं. हमले के तुरंत बाद उन्होंने दावा किया था कि कोचिंग सेंटर पर 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई थी. यह बयान काफी सुर्खियों में रहा था. हालांकि बाद में वे इस बयान से पलट गए थे.
अब आत्मरक्षा में फायरिंग की दलील के साथ उनका नया बयान सामने आया है, जिससे विरोधी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर मामले में लगातार अलग-अलग दावे क्यों सामने आ रहे हैं.
गार्ड क्यों रखते हैं? फैसल खान ने फायरिंग का किया बचाव
फायरिंग के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए खान सर ने कहा कि सुरक्षा गार्ड इसलिए रखे जाते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों की सुरक्षा कर सकें. उन्होंने सवाल किया कि जब तक पुलिस नहीं पहुंची थी, तब तक बॉडीगार्ड को क्या करना चाहिए था? उनका दावा है कि गार्ड्स ने किसी व्यक्ति को निशाना बनाकर गोली नहीं चलाई, बल्कि हालात को नियंत्रित करने और आत्मरक्षा के लिए कार्रवाई की.
FIR के बाद बढ़ीं मुश्किलें
पुलिस सूत्रों के अनुसार कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. यह कार्रवाई उस वीडियो के सामने आने के बाद हुई है जिसमें उनके कोचिंग सेंटर से फायरिंग होती दिखाई दे रही है.
मामले में पुलिस पहले ही दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. उनसे पूछताछ के बाद अब जांच का दायरा और बढ़ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










