ePaper

प्रमोशन में आरक्षण की पक्षधर है भाजपा : सुशील मोदी

Updated at : 31 Jan 2018 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
प्रमोशन में आरक्षण की पक्षधर है भाजपा : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्रीएवंभाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जब तक समाज में गैर बराबरी है तब तक आरक्षण जारी रहेगा. इसकी कोई समय सीमा नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रमोशन में आरक्षण की पक्षधर है. गांधी और अंबेडकर ने आरक्षण दिया है और यह जारी रहेगा. अंग्रेजों […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्रीएवंभाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जब तक समाज में गैर बराबरी है तब तक आरक्षण जारी रहेगा. इसकी कोई समय सीमा नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रमोशन में आरक्षण की पक्षधर है. गांधी और अंबेडकर ने आरक्षण दिया है और यह जारी रहेगा. अंग्रेजों ने हिंदू-मुसलिम एकता को तोड़ दिया था.

बुधवार को भाजपा की ओर से आयोजित रविदास जयंती में सुशील मोदीनेयह बातें कहीं.सुशील मोदी ने कहा कि एनडीए की सरकार लगातार पंचायत से लेकर सभी स्तर पर आरक्षण दे रही है और इसके दायरे में आने वाले लोगों को भी सुविधा दे रही है. उन्होंने कहा है कि कोईभी अनुसूचित जाति, जनजाति का आरक्षण खत्म नहीं कर सकता है. केंद्र और राज्य सरकार उनकी सुविधाओं के लिये काम कर रही है. कार्यक्रम को केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, कला संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि व सांसद जनक चमार ने भी संबोधित किया.

ये भी पढ़ें… नितिन गडकरी के साथ नीतीश कुमार ने की इस खास ऑटो की सवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन