IIT कानपुर की छात्रा ने बिहार निवासी वायुसेना अधिकारी पर लगाया बलात्कार का आरोप

पटना / कानपुर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर की एक छात्रा ने वायुसेना के अधिकारी पर शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है. छात्रा का आरोप है कि अधिकारी ने संस्थान के महिला छात्रावास में उसके साथ बलात्कार किया. क्षेत्राधिकारी (कल्याणपुर) नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के […]
पटना / कानपुर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर की एक छात्रा ने वायुसेना के अधिकारी पर शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है. छात्रा का आरोप है कि अधिकारी ने संस्थान के महिला छात्रावास में उसके साथ बलात्कार किया. क्षेत्राधिकारी (कल्याणपुर) नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के सारण जिला निवासी सीतांशु सिंह, जो वायुसेना में अधिकारी हैं, के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. सीतांशु सिंह के मित्र अनंजय सिंह, उनकी बहन और बहनोई के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है.
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जांच चल रही है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. क्षेत्राधिकारी के अनुसार, छात्रा ने पुलिस के समक्ष दर्ज बयान में कहा कि वह सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जरिये सीतांशु के निकट आयी. वह एक साल से संपर्क में थे. नवीन कुमार सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले सीतांशु ने छात्रा के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा और उसके बाद से ही वह आईआईटी स्थित उसके छात्रावास जाने लगा. उसने छात्रा के साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




