ePaper

सुशील मोदी की अपील, दलीय राजनीति से ऊपर उठकर मानव श्रृंखला में शामिल हों राजद-कांग्रेस

Updated at : 16 Jan 2018 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
सुशील मोदी की अपील, दलीय राजनीति से ऊपर उठकर मानव श्रृंखला में शामिल हों राजद-कांग्रेस

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की राज्य से लेकर बूथ स्तर तक की सभी इकाइयां व कार्यकर्ता दहेज व बाल विवाह के खिलाफ 21 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला में भाग लेंगे और दूसरों को भी शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे. राजद, कांग्रेस सहित […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की राज्य से लेकर बूथ स्तर तक की सभी इकाइयां व कार्यकर्ता दहेज व बाल विवाह के खिलाफ 21 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला में भाग लेंगे और दूसरों को भी शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे. राजद, कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों से भी उन्होंने दलीय राजनीति से ऊपर उठ कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की है.

सुशीलमोदी ने कहा है कि पिछले साल विपक्ष में रहने के बावजूद शराबबंदी को सफल बनाने और जन जागरूकता के लिए आयोजित मानव श्रृंखला में भाजपा के राज्य से लेकर पंचायत स्तर तक के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया था. प्रधानमंत्री ने भी शराबबंदी का समर्थन किया था. लालू प्रसाद शराबबंदी के पक्ष में मानव श्रृंखला में तो शामिल हुए मगर बाद में प्रधानमंत्री और शराबबंदी का मजाक उड़ाने लगे थे. उन्होंने कहा, दहेज और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों की बुराइयों और इससे समाज को होने वाले नुकसान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए तमाम बिहारवासी अधिक से अधिक संख्या में मानव श्रृंखला में शामिल होकर न केवल इसे सफल बनायें बल्कि पिछले साल के रिकार्ड को भी तोड़ें.

ये भी पढ़ें… पटना हाईकोर्ट से बिहार सरकार को झटका, अभिभावक की सहमति से ही मानव श्रृंखला में शामिल होंगे बच्चे

उपमुख्यमंत्री ने कहा, बिहार के समग्र हित में राजद-कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों के नेता-कार्यकर्ता मानव श्रृंखला में शामिल हो कर आम जनता को बाल विवाह और दहेज जैसी कुप्रथा को ‘ना’ कहने के लिए प्रेरित करें. बिहार देश का पहला राज्य है जो आर्थिक प्रगति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने के साथ ही सामाजिक कुरीतियों के खात्मे के लिए भी प्रयास कर रहा है. बाल विवाह को खत्म कर जहां हम महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा करेंगे वहीं दहेज के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर अनेक जिंदगियों और परिवारों को बर्बाद होने से बचा सकेंगे.

ये भी पढ़ें… सीएम नीतीश पर हमला मामले में जदयू के इस नेता ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन