बिहार : पटना में विभूति एक्सप्रेस से 5.10 किलो सोना के साथ तस्कर गिरफ्तार

पटना : राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने 1.56 करोड़ रुपये का 5.10 किलोग्राम अवैध सोने के साथ आज एक व्यक्ति को धर दबोचा. डीआरआई की पटना इकाई से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी ज्ञान चंद वर्मा को 5.10 किलोग्राम सोने के साथ विभूति एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन […]
पटना : राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने 1.56 करोड़ रुपये का 5.10 किलोग्राम अवैध सोने के साथ आज एक व्यक्ति को धर दबोचा. डीआरआई की पटना इकाई से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी ज्ञान चंद वर्मा को 5.10 किलोग्राम सोने के साथ विभूति एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन संख्या 12333) की बी 3 बोगी से आज सुबह गिरफ्तार किया गया.
पटना जंक्शन से गिरफ्तार वर्मा ने बताया कि सोने की यह खेप पडोसी देश बांग्लादेश से तस्करी के जरिए लायी गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1.56 करोड रुपये बतायी जा रही है. वर्मा से पूछताछ के दौरान प्राप्त जानकारी के मुताबिक उसके और उनके सहयोगियों के वाराणसी और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




