ePaper

जेल में बंद लालू का ट्वीट, खुद को बताया साेना

Updated at : 30 Dec 2017 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
जेल में बंद लालू का ट्वीट, खुद को बताया साेना

पटना : चारा घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दोषीठहराये जाने के बाद से जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ट्विटर हैंडल से लगातार नीतीश सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है. लालूयादव के ट्विटर हैंडल से किये गये ताजा ट्वीट में कहा गया है, […]

विज्ञापन

पटना : चारा घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दोषीठहराये जाने के बाद से जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ट्विटर हैंडल से लगातार नीतीश सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है. लालूयादव के ट्विटर हैंडल से किये गये ताजा ट्वीट में कहा गया है, सोने को तपाया जाता है तो उसका क्या होता है. इस ट्वीट के जरिये लालू ने साफ कर दिया है कि जेल में जाने के बाद भी वह सक्रिय राजनीति से अलग नहीं हुए हैं. बिहार की राजनीति में उनका दखल बना रहेगा.

इससेपहले चारा घोटाले में जेल जाने के बाद लालू ने ट्वीट कर कहा था, प्रिय साथियों, कारागार प्रवास के दौरान मेरे ट्विटर हैंडल का संचालन मेरा कार्यालय और परिवार के सदस्य करेंगे. समय-समय पर मुलाकातियों के मार्फत कार्यालय को संदेश पहुंचेगा जो आपके पास ट्विटर या अन्य विधा से पहुंच जायेगा. संगठित रहिए, सचेत रहिए.’

मालूमहो कि चारा घोटाले के एक मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद लालू प्रसाद यादव जेल में बंद हैं. 3 जनवरी को सजा का ऐलान होना है. तेजस्वी यादव कह चुके हैं कि वह सीबीआई अदालत के इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील करेंगे. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि प्रदेश की नीतीश सरकार और केंद्र कीभाजपा सरकार उनके पिता की छवि खराब कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन