Fodder Scam : लालू बोले, सजा के खिलाफ HC में करेंगे अपील
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2017 6:44 PM
रांची : चारा घोटाले से जुड़े देवघर कोषागार से फर्जीवाड़ा कर लगभग 89 लाख रुपये की निकासी करने के मामले में विशेष सीबीआई अदालत द्वारा दोषी करार दिये जाने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने आज कहा कि उन्हें राजनीतिक विद्वेष के चलते साजिशन इस मामले में फंसाया गया है. उन्होंने कहा कि आज […]
रांची : चारा घोटाले से जुड़े देवघर कोषागार से फर्जीवाड़ा कर लगभग 89 लाख रुपये की निकासी करने के मामले में विशेष सीबीआई अदालत द्वारा दोषी करार दिये जाने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने आज कहा कि उन्हें राजनीतिक विद्वेष के चलते साजिशन इस मामले में फंसाया गया है. उन्होंने कहा कि आज के फैसले के खिलाफ वह उच्च न्यायालय में अपील करेंगे.
लालू प्रसाद ने सीबीआई अदालत का फैसला आने के बाद कहा कि उन्हें भाजपा के लोगों एवं अन्य अनेक राजनीतिक लोगों ने विद्वेष के चलते साजिशन इस मामले में फंसाया है. उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है लिहाजा वह निचली अदालत के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करेंगे जहां से उन्हें न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है.
ये भी पढ़ें…चारा घोटालेमें लालू दोषी, सुमो का ट्वीट,कहा- जो बोया वो पाया
दोषी ठहराये जाने के बाद लालू प्रसाद को अदालत ने जब हिरासत में लेकर बिरसा मुंडा जेल भेज दिया तो राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद ने अदालत परिसर में मीडिया से कहा कि यह सब गरीब गुरबा की पार्टी को बदनाम करने की साजिश है. उन्होंने कहा कि लालू जी उच्च न्यायालय में आज के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे और वहां से उन्हें न्याय मिलेगा.
ये भी पढ़ें…चारा घोटाले में दोषी लालू का ट्वीट, लिखा- झुकूंगा नहीं, लड़ते-लड़ते मर जाऊंगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










