ePaper

पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात, देखें वीडियो

Updated at : 22 Dec 2017 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात, देखें वीडियो

पटना : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को 1 अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. 350वें प्रकाश पर्व के शुकराना समारोह के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री पटना पहुंचे हैं. मुलाकात के दौरान पंजाब […]

विज्ञापन

पटना : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को 1 अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. 350वें प्रकाश पर्व के शुकराना समारोह के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री पटना पहुंचे हैं. मुलाकात के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 350वें प्रकाश पर्व के शुकराना समारोह के भव्य आयोजन के लिए हुई तैयारियों के लिए धन्यवाद दिया. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टर अमरिंदर सिंह को प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट किया.
इस अवसर पर पंजाब के विधायक राणा गुरमित सिंह सोढ़ी, पंजाब के पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लो, पंजाब के मुख्यमंत्री के सलाहकार बीआईएस चहल, पंजाब सरकार के उद्योग निदेशक डीपीएस खरबंदा, पंजाब के मुख्यमंत्री के नाती निर्वाण के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन