बिहार के अधिकारी शराबबंदी का उल्लंघन कर पी रहे हैं शराब, गरीब बन रहे निशाना : मांझी

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश में सत्ताधारी राजग में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के प्रमुख जीतनराम मांझी ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के शराबबंदी के बावजूद इसका उल्लंघन कर रहे हैं. इसके तहत गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शराबबंदी कानून की पुनर्समीक्षा करने का […]
पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश में सत्ताधारी राजग में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के प्रमुख जीतनराम मांझी ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के शराबबंदी के बावजूद इसका उल्लंघन कर रहे हैं. इसके तहत गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शराबबंदी कानून की पुनर्समीक्षा करने का आग्रह किया है.
16 सूत्रीय मांगों को लेकर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर द्वारा आज यहां आयोजित धरने में शराबबंदी की आलोचना करते हुए मांझी ने कहा कि बचपन में जब उनकी मां पूजा के दौरान मदिरा अर्पित करती थीं. मगर, आज के शराबबंदी कानून के तहत अगर मदिरा पकड़वाता तो उनकी मां को दस साल की सजा हो जाती. ऐसा कानून नहीं बनना चाहिए.
ये भी पढ़ें…लालू का पीएम पर तंज, कहा- मैं ट्विटर का बेटा हूं
मांझी ने कहा कि दवा में भी अल्कोहल का इस्तेमाल होता है. उन्होंने कहा, अगर आपको पकड़ना (शराबबंदी कानून के तहत) ही है तो बिहार के 50 प्रतिशत बड़े-बड़े अधिकारी को पकड़वा कर जेल भेजे. इसमें आयुक्त और प्रधान सचिव शामिल हैं. मुख्यमंत्री उन सभी को जेल भेजिए. मांझी ने धरने को संबोधित करते हुए शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए दलितों के मुद्दों को भी जोर शोर से उठाया.
ये भी पढ़ें…न्याय के साथ विकास तभीसंभव, जब सामाजिक कुरीतियांदूर होंगी : नीतीश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




