पटना : बिहार के 45 अंचलों में अब ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया की जा सकेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 45 अंचलों में ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया का शुभारंभ किया. प्रधान सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विवेक कुमार सिंह ने प्रक्रिया के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी. एक दिसंबर, 2017 से आम लोगों / रैयतों की सुविधा, राज्यहित एवं दाखिल खारिज वादों के निष्पादन में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए राज्य के 45 अंचलों में दाखिल-खारिज याचिकाएं ऑनलाइन प्राप्त करने एवं उसका निष्पादन भी ऑनलाइन किये जाने की व्यवस्था की गयी है.
दाखिल-खारिज वादों के निष्पादन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू किये जाने से आम लोगों को अंचल कार्यालय जाकर दाखिल-खारिज याचिका समर्पित करने की बाध्यता समाप्त हो जायेगी. दाखिल-खारिज याचिका किसी भी स्थान से ऑनलाइन समर्पित किया जा सकेगा. साथ ही दाखिल-खारिज निष्पादन की पूरी गतिविधि को याचिकाकर्ता एवं आम लोग दाखिल-खारिज पोर्टल (www.land.bihar.gov.in) पर देख सकते है, जिससे दाखिल-खारिज वादों के निष्पादन में पारदर्शिता बनाये रखा जायेगा. दाखिल-खारिज के निष्पादन के क्रम में हर गतिविधि की जानकारी याचिकाकर्ता को उनके मोबाइल पर मैसेज के रूप में प्राप्त होता रहेगा. इसके अलावा दाखिल-खारिज के निष्पादन के बाद शुद्धि-पत्र भी आवेदक दाखिल-खारिज पोर्टल (www.land.bihar.gov.in) से प्राप्त कर सकेंगे.
| जिला | अंचल |
|---|---|
| भागलपुर | जगदीशपुर अंचल |
| थनगर अंचल | |
| सबौर अचंल | |
| पटना | दानापुर अंचल |
| फुलवारीशरीफ अंचल | |
| मुजफ्फरपुर | मुशहरी अंचल, मुजफ्फरपुर |
| कांटी अंचल, मुजफ्फरपुर | |
| पूर्णियां | कृत्यानंद नगर अंचल |
| पूर्णियां पूर्वी | |
| दरभंगा | बहादुरपुर अंचल, दरभंगा |
| सदर अंचल, दरभंगा | |
| मधुबनी | पंडोल अंचल, मधुबनी |
| रहिका अंचल, मधुबनी | |
| अररिया | सदर अंचल, अररिया |
| अरवल | सदर अंचल, अरवल |
| औरंगाबाद | सदर अंचल, औरंगाबाद |
| बांका | सदर अंचल, बांका |
| बेगूसराय | सदर अंचल, बेगूसराय |
| आरा | सदर अंचल, आरा |
|
बक्सर |
सदर अंचल, बक्सर |
| गया | सदर अंचल, गया |
| गोपालगंज | सदर अंचल, गोपालगंज |
| जमुई | सदर अंचल, जमुई |
| जहानाबाद | सदर अंचल, जहानाबाद |
| कैमूर | सदर अंचल, कैमूर |
| कटिहार | सदर अंचल, कटिहार |
| खगड़िया | सदर अंचल, खगड़िया |
| किशनगंज | सदर अंचल, किशनगंज |
| लखीसराय | सदर अंचल, लखीसराय |
| मधेपुरा | सदर अंचल, मधेपुरा |
| मुंगेर | सदर अंचल, मुंगेर |
| बिहारशरीफ | सदर अंचल, बिहारशरीफ |
| पूर्वी चंपारण | सदर अंचल, बेतिया |
| नवादा | सदर अंचल, नवादा |
| मोतिहारी | सदर अंचल, मोतिहारी |
| सासाराम | सदर अंचल, सासाराम |
| सहरसा | कहरा अंचल, सहरसा |
| समस्तीपुर | सदर अंचल, समस्तीपुर |
| सारण | सदर अंचल, छपरा |
| शेखपुरा | सदर अंचल, शेखपुरा |
| शिवहर | सदर अंचल, शिवहर |
| सीतामढ़ी | सदर अंचल, सीतामढ़ी |
| सुपौल | सदर अंचल, सुपौल |
| वैशाली | सदर अंचल,हाजीपुर |
| सीवान |

