बिहार : ...तो इसलिये मुख्यमंत्री आज जायेंगे भितिहरवा
Updated at : 20 Nov 2017 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : महात्मा गांधी के सपनों को फिर से पंख लगाने की बिहार सरकार तैयारी कर रही है. इसी कड़ी में चंपारण शताब्दी वर्ष और पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा आश्रम में गांधी द्वारा स्थापित दूसरी पाठशाला (बुनियादी विद्यालय) का कायाकल्प किया गया है. इसके अलावा बड़हरवा लखनसेन गांव की पहली पाठशाला, वृंदावन, मधुवन, शेखधुरवा और […]
विज्ञापन
पटना : महात्मा गांधी के सपनों को फिर से पंख लगाने की बिहार सरकार तैयारी कर रही है. इसी कड़ी में चंपारण शताब्दी वर्ष और पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा आश्रम में गांधी द्वारा स्थापित दूसरी पाठशाला (बुनियादी विद्यालय) का कायाकल्प किया गया है. इसके अलावा बड़हरवा लखनसेन गांव की पहली पाठशाला, वृंदावन, मधुवन, शेखधुरवा और रानीपुर की पाठशाला का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को भितिहरवा जायेंगे और वहां आयोजित समारोह में शामिल होंगे. भितिहरवा में चल रही दूसरी पाठशाला में नयी बिल्डिंग, क्लास, लाइब्रेरी, बाउंड्री का निर्माण किया गया है और खेल के मैदान को तैयार किया गया है. 1917 के चंपारण सत्याग्रह में गांधी का साथ देने वाले और गवाही देने वालों की कहानियों को शिक्षा विभाग एक किताब का रूप दिया है. ‘भितिहरवा आश्रम एवं चंपारण आंदोलन में स्त्री-स्वर’ नामक किताब में उन 19 महिलाओं की गवाही को रखा गया है, जिन्होंने चंपारण आंदोलन में महात्मा गांधी का साथ दिया था और अपनी शिकायत दर्ज करायी थी.
समारोह में कला संस्कृति विभाग की ओर से प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी, जिसका निरीक्षण मुख्यमंत्री करेंगे. इसके बाद वह एक सभा को भी संबोधित करेंगे. समारोह में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, कला व संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




