बिहार : पूर्ण शराबबंदी को हाईकोर्ट का बड़ा झटका, नयी शराब कानून की धारा 76(2) असंवैधानिक घोषित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2017 4:03 PM
पटना : बिहार सरकार के पूर्ण शराबबंदी को पटना हाईकोर्ट ने फिर एक बार फिर झटका देते हुए शराब अधिनियम के तहत अभियुक्त बनाये गये लोगों को अग्रिम जमानत प्रदान करने का निर्देश दिया है. अदालत ने नयी शराब अधिनियम की धारा 76(2) को असंवैधानिक करार दिया. सोमवार को अदालत ने यह स्पष्ट किया कि […]
पटना : बिहार सरकार के पूर्ण शराबबंदी को पटना हाईकोर्ट ने फिर एक बार फिर झटका देते हुए शराब अधिनियम के तहत अभियुक्त बनाये गये लोगों को अग्रिम जमानत प्रदान करने का निर्देश दिया है. अदालत ने नयी शराब अधिनियम की धारा 76(2) को असंवैधानिक करार दिया. सोमवार को अदालत ने यह स्पष्ट किया कि शराब अधिनियम के तहत बनाये गये अभियुक्तों को हाईकोर्ट के अलावा निचली अदालतों से भी अग्रिम जमानत दी जायेगी.
22 सितंबर 2017 को इस मामले में सुरक्षित रखे गये आदेश में सोमवार को अपना फैसला सुनाया. जस्टिस केके मंडल एवं जस्टिस मधुरेश प्रसाद की खंडपीठ ने मनीष कुमार उर्फ लोकेश कुमार सहित अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई पूरी कर सुरक्षित रखे गये आदेश में अपना फैसला सुनाया. गौरतलब है कि सुनवाई के क्रम में अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता ने दायर याचिकाएं सुनवाई योग्य नहीं है.
अदालत को बताया गया था कि बिहार की नये शराब कानून 2016 की धारा 76(2) के तहत यह प्रावधान किया गया है कि ऐसे मामलों में अग्रिम जमानत प्रदान नहीं की जायेगी. गौरतलब है कि इस मामले में पटना हाईकोर्ट की एकलपीठ ने भी नयी शराब नीति कानून की धारा 76(2) को स्पष्ट करते हुए कहा था कि इसके तहत किसी भी अभियुक्त को शराब के मामले में अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती है, जब तक कि न्यायालय द्वारा उक्त धारा को गैर संवैधानिक नहीं घोषित कर दिया जाता है.
साथ ही साथ अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि यदि निचली अदालत शराब मामले में पकड़ाये या आत्मसमर्पण किये अभियुक्तों की जमानत नामंजूर करती है तो उसे अपने आदेश में इस बात का स्पष्ट उल्लेख करना होगा कि किन कारणों से उसने जमानत नामंजूर की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










