ePaper

छठ को लेकर तेजस्वी-मोदी में छिड़ा ट्विटर वार

Updated at : 24 Oct 2017 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
छठ को लेकर तेजस्वी-मोदी में छिड़ा ट्विटर वार

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सुशील मोदी द्वारा 21 अक्तूबर को किये गये ट्वीट का जवाब दिया है. तेजस्वी यादव ने लिखा है कि छठ मैया पर ‘आपकी’ गिरी हुई टिप्पणी आपके छिछोरापन, छठ मैया के प्रति आपकी घोर घृणा, […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सुशील मोदी द्वारा 21 अक्तूबर को किये गये ट्वीट का जवाब दिया है. तेजस्वी यादव ने लिखा है कि छठ मैया पर ‘आपकी’ गिरी हुई टिप्पणी आपके छिछोरापन, छठ मैया के प्रति आपकी घोर घृणा, अपमान और ओछी मानसिकता का परिचायक है. आगे लिखा है कि छठ माई पर ज्यादा पटर-पटर कर रहे हैं, पहले ये बताएं कि आपकी धर्मपत्नी छठ पूजा करती हैं या नहीं? बिहारी छठ मैया का अपमान सहन नहीं करेंगे.

मालूम हो कि उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व उनके परिवार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था कि ‘करोड़ों रुपये के मॉल, मिट्टी और जमीन घोटाले में फंसने पर जिनके बेटों ने तंत्र-मंत्र और वास्तुदोष निवारण के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाये, उनकी माता राबड़ी देवी अब संकट से मुक्ति के लिए छठ करने की दुविधा में हैं.’ लोग भूल जाते हैं कि पाप की कमाई से कोई पूजा कभी सफल नहीं होती.हालांकि, लालू प्रसाद यादव ने राबड़ी देवी के छठ व्रत करने की दुविधा को लेकर कहा था कि वो छठ करेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन