अमेरिका में सड़क के नीचे सुरंग में मिला बिहार की बच्ची का शव, पिता पहुंचा सलाखों के पीछे

ह्यूस्टन : अमेरिका में एक सड़क के नीचे एक सुरंग से एक बच्चे का शव मिलने के एक दिन बाद तीन वर्षीय भारतीय बच्ची शेरीन मैथ्यूज के पिता वेस्ले मैथ्यूज को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर बच्ची को चोट पहुंचाने के प्रथम डिग्री अपराध के तहत आरोप लगाये गये हैं. शव […]
ह्यूस्टन : अमेरिका में एक सड़क के नीचे एक सुरंग से एक बच्चे का शव मिलने के एक दिन बाद तीन वर्षीय भारतीय बच्ची शेरीन मैथ्यूज के पिता वेस्ले मैथ्यूज को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर बच्ची को चोट पहुंचाने के प्रथम डिग्री अपराध के तहत आरोप लगाये गये हैं. शव मैथ्यूज के घर से एक किलोमीटर से भी कम की दूरी पर मिला है. टेक्सास पुलिस ने बताया कि शेरीन को बिहार के एक अनाथालय से दो साल पहले गोद लेने वाले 37 वर्षीय मैथ्यूज ने बच्ची के लापता होने के बारे में पहले जो घटनाक्रम बताया था, उसे उसने बदल दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने विस्तृत जानकारी नहीं देते हुए बताया कि केरल के रहने वाले मैथ्यूज ने एक छोटे बच्चे का शव मिलने के बाद जांचकर्ताओं को शेरीन के लापता होने संबंधी घटनाक्रम के बारे में अलग बयान दिया.
मैथ्यूज ने पहले दावा किया था कि शेरीन उस समय लापता हो गयी थी जब उसने दूध पूरा नहीं पीने पर उसे डांटा था और सजा के तौर पर उसे सात अक्तूबर को देर रात करीब तीन बजे घर से कथित रुप से बाहर निकाल दिया था. तीन वर्षीय शेरीन शारीरिक विकास संबंधी समस्या से ग्रसित है और उसे बात करने में दिक्कत होती है. उसे घर से बाहर निकाले जाने के बाद अंतिम बार सात अक्तूबर को टेक्सास के रिचर्डसन शहर में उसके घर के पीछे वाले हिस्से में देखा गया था.
Drones, choppers and cadaver dogs: where is Sherin Mathews? https://t.co/h74UpGtyFV
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) October 19, 2017
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




