बिहार : नीतीश कुमार ने दहेज लौटानेवाले परिवार को दी बधाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2017 8:34 AM

विज्ञापन

आरा (भोजपुर) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्प और प्रभात खबर द्वारा दिये जा रहे संदेश से प्रेरित होकर कौरा मिडिल स्कूल के रिटायर्ड हेडमास्टर हरेंद्र सिंह ने दहेज की राशि लड़की वालों को लौटा दी थी़ इस खबर को प्रभात खबर ने 15 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था़ इसके बाद […]

विज्ञापन

आरा (भोजपुर) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्प और प्रभात खबर द्वारा दिये जा रहे संदेश से प्रेरित होकर कौरा मिडिल स्कूल के रिटायर्ड हेडमास्टर हरेंद्र सिंह ने दहेज की राशि लड़की वालों को लौटा दी थी़

इस खबर को प्रभात खबर ने 15 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था़ इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को दहेज विरोधी अभियान में भूमिका निभाने के लिए कौरा मिडिल स्कूल के रिटायर्ड हेडमास्टर हरेंद्र सिंह के मोबाइल पर फोन किया और इस नेक कार्य के लिए बधाई दी. मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन भी इस मामले में सक्रिय हो गया है.

डीएम संजीव कुमार के निर्देश पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा भी परिवार से संपर्क साधा गया है. वहीं, एसपी अवकाश कुमार ने भी रिटायर्ड हेडमास्टर से बात कर उन्हें बधाई दी. आरा नगर निगम की मेयर प्रियम देवी व उनके पति पूर्व मेयर सुनील कुमार ने भी बधाई दी है. जिला प्रशासन के द्वारा दहेज लौटाये जाने के फैसले पर हेडमास्टर हरेंद्र सिंह के परिवार को सम्मानित भी किया जायेगा.

सम्मानित किया जायेगा रिटायर्ड हेडमास्टर का परिवार

प्रभात खबर के 15 अक्तूबर के अंक में दहेज लौटानेवाले परिवार की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी़ इस खबर पर सीएम नीतीश कुमार ने संज्ञान लिया और आरा फोन कर रिटायर्ड हेडमास्टर हरेंद्र सिंह से बात की और बधाई दी़ सीएम ने बिना दहेज शादी के अभियान में सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया़

बुधवार की सुबह 10:15 बजे सीएम ने किया फोन

बुधवार की सुबह लगभग 10:15 बजे मुख्यमंत्री आवास से रिटायर्ड हेडमास्टर हरेंद्र सिंह के मोबाइल पर फोन आया. फोन करनेवाले ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आपसे बात करना चाहते हैं. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिटायर्ड हेडमास्टर हरेंद्र सिंह से बात की. बातचीत के संबंध में हेडमास्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने परिवार द्वारा लिये गये निर्णय की सराहना की. उन्होंने कहा कि आपका यह फैसला समाज और राष्ट्रहित में काफी सराहनीय है और इससे समाज में एक मैसेज जायेगा.

छोटे बेटे की शादी में सीएम से आने का अनुरोध

रिटायर्ड हेडमास्टर ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा, तो उन्होंने सीएम आवास पर आने का आमंत्रण दे दिया. छठ के बाद रिटायर्ड हेडमास्टर हरेंद्र सिंह सूबे के मुखिया से मिलेंगे. उन्होंने बताया कि छोटे बेटे की शादी में आने के लिए मुख्यमंत्री से भी अनुरोध करूंगा. वहीं, दहेज लौटानेवाले परिवार के बड़े बेटे राजीव रंजन सिंह उर्फ बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री का फोन आने से पूरा परिवार खुश है और अब तो हमलोग समाज में भी लोगों को दहेज नहीं लेने के लिए प्रेरित करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन