ePaper

बिहार : बुजुर्ग दंपति को लूटने आया, भाई बहन की दिलेरी से धराया अपराधी

Updated at : 16 Oct 2017 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : बुजुर्ग दंपति को लूटने आया, भाई बहन की दिलेरी से धराया अपराधी

दुस्साहस. घर में घुसकर दंपति के सिर पर मारा था हथौड़ा पटना : शहर के शास्त्री नगर इलाके में भाई-बहन की दिलेरी ने एक बुजुर्ग दंपति को लूटने से बचाया और पास-पड़ोस के लिए मिसाल बन गये. अपराधी किराये पर कमरा लेने के बहाने बुजुर्ग दंपति के घर में सरेआम घुस कर लूटपाट कर था. […]

विज्ञापन
दुस्साहस. घर में घुसकर दंपति के सिर पर मारा था हथौड़ा
पटना : शहर के शास्त्री नगर इलाके में भाई-बहन की दिलेरी ने एक बुजुर्ग दंपति को लूटने से बचाया और पास-पड़ोस के लिए मिसाल बन गये. अपराधी किराये पर कमरा लेने के बहाने बुजुर्ग दंपति के घर में सरेआम घुस कर लूटपाट कर था.
लेकिन समय रहते सहाेदर भाई-बहन ने बुद्धिमता परखी और माजरा भांप गये. अपराधी को घर में बंद कर पड़ोसियाें को जुटाया और फिर पुलिस को सूचना देकर उसे जेल भिजवाया.
मामला शास्त्री नगर के एजी कॉलोनी का है. जहां रविवार को किराये पर कमरा देखने के बहाने एक अपराधी बुजुर्ग दंपति के घर में दाखिल हो गया. मकान मालिक श्याम सुंदर दास जब कमरा दिखाने के लिए उसे सेकेंड फ्लोर पर ले गये तो उसने अपने बैग से हथौड़ा निकाला और उनके सिर पर प्रहार करने के बाद दरवाजा बाहर से बंद कर दिया.
इसके बाद फर्स्ट फ्लोर पर आ गया. यहां पर मकान मालकिन निर्मला सिन्हा के सिर पर भी अपराधी ने हथौड़े से वार किया और उनके हाथ से सोने की चूड़ियां समेत अन्य गहने उतार लिये. इस दौरान उसी मकान में किराये पर रह रही एक युवती ने बुजुर्ग दंपति के कराहने की आवाज सुनी तो वह दरवाजा खुलवाने लगी. दरवाजा एक अनजान आदमी ने खोला और पूछने पर उसने मकान मालिक के बाजार जाने की बात कही. लेकिन युवती को शक हो गया.
बिना समय गंवाये उसने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और शोर मचाने लगी. मौके पर उसका भाई भी आ गया. जिसके बाद दोनों ने मुहल्ले वालों को इकट्ठा किया और फिर दरवाजा खोल कर अपराधी की धर-पकड़ की. बाद में पुलिस को लूटपाट की सूचना दी गयी. पकड़े गये युवक की पहचान राजीव रंजन उर्फ शंकर कुमार के रूप में हुई है.
वह नवादा का रहने वाला है और शास्त्री नगर के एजी कॉलोनी में रहता है. पुलिस ने उसके कब्जे से सोने की चार चूड़ियां, काला बैग में एक चाकू, एक पिलाश भी बरामद किया है. घायल बुजुर्ग दंपति का पारस अस्पताल में इलाज चल रहा है. अपराधी राजीव को जेल भेज दिया गया है. एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि दिलेर भाई-बहन को प्रशस्ति पत्र देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन