ePaper

जब पटना एयरपोर्ट पर यात्री ने किया सस्‍ते चाय, काफी, स्टॉल का उद्धाटन, पहले मिलता था 60रू में, अब..

Updated at : 04 Oct 2017 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
जब पटना एयरपोर्ट पर यात्री ने किया सस्‍ते चाय, काफी, स्टॉल का उद्धाटन, पहले मिलता था 60रू में, अब..

शुरू हुई मुंबई के लिए गो एयर की सीधी सेवा पटना : मंगलवार को पटना से मुंबई के लिए गो एयर की सीधी विमान सेवा शुरू हो गई. गत अगस्त महीने से शुरू यह सेवा अब तक महीने में केवल दो बार पहले और तीसरे रविवार को चल रही थी. अब यह सेवा 28 अक्तूबर […]

विज्ञापन
शुरू हुई मुंबई के लिए गो एयर की सीधी सेवा
पटना : मंगलवार को पटना से मुंबई के लिए गो एयर की सीधी विमान सेवा शुरू हो गई. गत अगस्त महीने से शुरू यह सेवा अब तक महीने में केवल दो बार पहले और तीसरे रविवार को चल रही थी. अब यह सेवा 28 अक्तूबर तक हर दिन चलेगी. 138 सीट वाली एयरबस 320 मुंबई से दोपहर चार बजे चल कर पटना 6.30 बजे शाम में पहुंची. फिर सात बजे पटना से मुंबई के लिए यह रवाना हुई, जो वहां 9.30 में पहुंची. पटना से मुंबई के लिए इसका आरंभिक किराया 4023 है.
बचे पैसे ले जाइये, अब चाय की कीमत सिर्फ 20 रुपये
एयरपोर्ट पर मंगलवार को सस्ता चाय, काफी, सूप और पानी का स्टॉल शुरू हो गया. सिक्यूरिटी होल्ड एरिया में इस स्टॉल का उद्घाटन एक यात्री के द्वारा एयरपोर्ट निदेशक आरएस लाहौरिया को मिठाई खिला कर की गयी. कई यात्री जिनको इसकी जानकारी नहीं थी वे पहले वाले दर से पैसा दे कर जा रहे थे. ऐसे यात्रियों को काउंटरमैन यह कह कर बुलाते हुए भी देखे गये कि अपना पैसा वापस ले जाइये.
चाय व काॅफी की कीमत घट गयी है. इस अवसर पर एयरपोर्ट के वाणिज्यिक प्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि घटे दर के अनुसार अब 150 एमएल चाय-काॅफी 60 की जगह केवल 20 रुपये में मिलेगा. जबकि 500 एमएल के पानी की बाेतल 30 की जगह 10 रुपये में मिलेगी. टोमैटो सूप की कीमत 60 की जगह केवल 20 रूपये होगी.
देर से उड़े सात विमान
मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर सात विमान देर से उड़े. विमानों की देरी 10 से 80 मिनट के बीच रही. देर होने वाले फ्लाइट्स में पांच दिल्ली और दो लखनऊ को जाने वाली थी. देरी के कारण कई यात्री परेशान दिखे, खासकर वैसे यात्री जिन्हें दिल्ली या लखनऊ से कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ कर कहीं बाहर जाना था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन