लालू और नीतीश ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को दी जन्मदिन की शुभकामना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2017 11:17 AM

विज्ञापन

पटना : देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के 72वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी है. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं… आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं… वहीं […]

विज्ञापन

पटना : देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के 72वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी है. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं… आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं… वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा है, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं…

आपको बता दें कि कोविंद ने 25 जुलाई, 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ ली. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट किया है, माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं.

राष्ट्रपति कोविंद के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है, माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, आपकी दीर्घायु व स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं… उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे जीवन की कामना करती हूं. भाजपा नेता व झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, भारत के राष्ट्रपति आदरणीय श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन