ePaper

बिहार कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव लेकर आते हैं, तो विचार किया जायेगा : सुमो

Updated at : 19 Sep 2017 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव लेकर आते हैं, तो विचार किया जायेगा : सुमो

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर लालू परिवार पर निशाना साधा. सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते रेलवे के2होटल को देने के एवज में तेजस्वी की3एकड़ जमीन पर बन रहे750करोड़ रूपये के15मंजिले बिहार के सबसे बड़े मॉल […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर लालू परिवार पर निशाना साधा. सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते रेलवे के2होटल को देने के एवज में तेजस्वी की3एकड़ जमीन पर बन रहे750करोड़ रूपये के15मंजिले बिहार के सबसे बड़े मॉल का निर्माण बिना नक्शा पास कराए प्रारम्भ किया गया था.मोदीने कहा कि बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007के नियम313में स्पष्ट प्रावधान है कि भवन की योजना स्वीकृत होने पर ही कोई व्यक्ति निर्माण करेगा. उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री बनने के मात्र6माह के भीतर3एकड़ जमीन पर7लाख66हजार वर्ग फुट का1हजार ऑफिस स्पेसकेसाथ फाइव स्टार होटल कम शॉपिंग मॉल काएग्रीमेंट सुरसंड के विधायक अबुल दोजाना की कंपनी के साथ किया गया.

सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव के मॉल पर हमला बोलते हुए कहा कि मॉल का नक्शा पास कराये बिना ही निर्माण प्रारंभ कर दिया गया.उन्होंनेकहा कि 4अप्रैल को मिट्टी घोटाला उजागर होने के11दिन बाद आनन-फानन में आधे-अधूरे कागजात के साथ15अप्रैल को दानापुर नगर परिषद में नक्शा की स्वीकृति हेतु आवेदन कर दिया गया. लगभग सवा माह बाद24मई, 2017को नगर परिषद दानापुर ने नक्शे के त्रुटि निराकरण हेतु तेजस्वी के वास्तुविद को नोटिस किया कि निम्न त्रुटियां हैं. सुशील मोदी ने बताया कि मॉल में बेसमेट नहीं हैं. जमीन के मालगुजारी की रसीद अद्यतन नहीं है. उसपर वास्तुविद/भू-स्वामी का मूल हस्ताक्षर नहीं है. जमीन का दस्तावेज नहीं है. अग्नि शमन विभाग का एनओसी नहीं है.

सुशील मोदी ने कहा कि 4माह बीतने का बाद आज तक त्रुटि का निराकरण नहीं किया गया और न ही नोटिस का जवाब दिया गया.एक सितंबर, 2017को कार्यपालक अधिकारी,दानापुर ने जवाबनहींमिलने की सूचना दी है औरदोबारानोटिस भेजने का निर्णय लिया है. सत्ता का लाभ उठाकर सरकार में उपमुख्यमंत्री बनते ही जमीन काडेवलपमेंट किया गया. संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति व्यावसायिक भवन का निर्माण बिना नगर निकाय से नक्शा पारित कराए कैसे करने की हिम्मत कर सकता है? मिट्टी घोटाले के बाद दिखाने के लिए एक आधा अधूरा आवेदन दाखिल कर दिया गया. अभी तक मॉल से संबंधित कागजात विभाग को सौंपे नहीं गये हैं.

सुशील मोदी ने संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के बागी विधायक या कांग्रेस के नेता यदि ऐसा कोई प्रस्ताव भाजपा में शामिल होने के बारे में देते हैं, तो उस पर विचार किया जायेगा. सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस जब-जब लालू के साथ गयी है, उसका यही हश्र हुआ है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अभी विदेश दौरे पर हैं, वह लौटेंगे, तो यह उनकी पार्टी का मामला है, वहीं इसे देखेंगे. सुशील मोदी से जब यह पूछा गया कि कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा के संपर्क में हैं, तो उन्होंने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव मिलने पर केंद्रीय नेतृत्व विचार करेगा.

यह भी पढ़ें-
बिहार सृजन घोटाला : तेजस्वी ने नीतीश से पूछे तीखे सवाल, मांगा बिंदुवार जवाब, पढ़ें

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन