केबीसी सीजन-9 : बिहार की बेटी स्नेहा ने जीते 25 लाख रुपये, नटखट अंदाज से किया महानायक का मनोरंजन

Updated at : 31 Aug 2017 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
केबीसी सीजन-9 : बिहार की बेटी स्नेहा ने जीते 25 लाख रुपये, नटखट अंदाज से किया महानायक का मनोरंजन

पटना : बिहार की बेटी ने अपने ज्ञान से जहां केबीसी के सीजन-9 में 25 लाख रुपये जीत कर सूबे का नाम रोशन किया है, वहीं अपने नटखट अंदाज से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को का भी खूब मनोरंजन किया. कौन बनेगा करोड़पति के सीजन-9 में नवादा के गोनावां डाक स्थान निवासी अरुण कुमार […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की बेटी ने अपने ज्ञान से जहां केबीसी के सीजन-9 में 25 लाख रुपये जीत कर सूबे का नाम रोशन किया है, वहीं अपने नटखट अंदाज से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को का भी खूब मनोरंजन किया. कौन बनेगा करोड़पति के सीजन-9 में नवादा के गोनावां डाक स्थान निवासी अरुण कुमार पांडेय की बहू स्नेहा ने 25 लाख रुपये जीते हैं. कार्यक्रम के चौथे एपिसोड में गुरुवार को स्नेहा ने 25 लाख रुपये से आगे खेलना शुरू किया. हालांकि, उसके सभी लाइफ लाइन खत्म हो चुके थे.

पंजाब नेशनल बैंक से रिटायर्ड अरुण कुमार पांडेय अपनी बहू स्नेहा की सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं. उनका कहना है कि वर्ष 2012 में उनके बड़े बेटे का सलेक्शन केबीसी में हुआ था. लेकिन, वह हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाया था. इसका काफी मलाल था. यह ख्वाहिश मेरी छोटी बहू ने पूरा कर दिया. बहू की सफलता से पूरा परिवार गदगद है.

वहीं, स्नेहा की सास नवीना पांडेय के मुताबिक, घर का सारा काम नेहा करती है. उसके हाथ का बना खाना भी स्वादिष्ट होता है. तकनीकी डिग्री हासिल करने के बावजूद वह एक बेहतर हाउस वाइफ की तरह सभी जिम्मेवारियों का निर्वहन बखूबी करती है. स्नेहा का मायका नालंदा जिले के भागन बिगहा में है. स्नेहा दो भाई और दो बहन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन