भागलपुर सृजन घोटाला : अब बांका में भी 83.10 करोड़ की हेराफेरी उजागर

Updated:
विज्ञापन
भागलपुर सृजन घोटाला : अब बांका में भी 83.10 करोड़ की हेराफेरी उजागर

भागलपुर : ‘सृजन’ घोटाले मामले का तार भागलपुर व सहरसा के बाद बांका से भी जुड़ गया है. बांका में भू-अर्जन के 83.10 करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला दर्ज किया गया है. इधर भागलपुर में सहकारिता विभाग व सहकारिता बैंक के गिरफ्तार छह पदाधिकारियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया […]

विज्ञापन
भागलपुर : ‘सृजन’ घोटाले मामले का तार भागलपुर व सहरसा के बाद बांका से भी जुड़ गया है. बांका में भू-अर्जन के 83.10 करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला दर्ज किया गया है. इधर भागलपुर में सहकारिता विभाग व सहकारिता बैंक के गिरफ्तार छह पदाधिकारियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया, जबकि गिरफ्तार जिला कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार को निलंबित कर दिया गया. दूसरी ओर पुलिस ने सोमवार को रालोसपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक वर्मा उर्फ दीपक वर्मा के सबौर स्थित घर में घंटों छापेमारी की.
वहीं, पुलिस व इओयू की टीम बिग शॉप के मालिक किशोर घोष के भीखनपुर स्थित निर्माणाधीन अपार्टमेंट में छापेमारी के लिए पहुंची. वहां मौजूद स्टाफ से पूछताछ की और महत्वपूर्ण कागजात जब्त भी किये. अब तक की जांच में यह बात सामने आ चुकी है कि किशोर ने सृजन से दो बार 30-30 लाख और एक बार 20 लाख यानी कुल 80 लाख रुपये लोन लिया है. इधर, सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, भागलपुर के पूर्व, वर्तमान और सेवानिवृत्त छह पदाधिकारियों को जेल भेज दिया गया.
एक महिला सहित इन पदाधिकारियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया था. लंबी पूछताछ के बाद सोमवार की शाम सभी गिरफ्तार लोगों को एसएसपी आवास से कोर्ट ले जाया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. महेश मंडल की मौत के बाद पुलिस सतर्क हो गयी है. जेल भेजे जाने से पहले गिरफ्तार लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल टीम को तैयार किया गया है. दूसरी ओर नाजिर महेश मंडल का पैतृक गांव जगदीशपुर के पीस्ता में अंतिम संस्कार हुआ.
बांका में एसआइटी गठित
बांका के भू-अर्जन पदाधिकारी आदित्य नारायण झा ने बांका थाने में 2009-13 के 83.10 करोड़ रुपये के गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी जयश्री ठाकुर, भागलपुर के बैंक आॅफ बड़ौदा व इंडियन बैंक के मैनेजर और सृजन के सभी पदाधिकारी व सबंधित कर्मियों को आरोपित बनाया गया है. बांका के एसपी चंदन कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसडीपीओ शशिकांत कुमार के नेतृत्व में 15 सदस्यीय एसआइटी गठित की गयी है.
टीम को तुरंत छापेमारी व गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है. एसआइटी ने जांच शुरू कर दी गयी है. उधर, बांका के डीएम कुंदन कुमार ने जांच टीम के नेतृत्व डीडीसी प्रदीप कुमार को सौंपा है. इसमें वर्तमान भू-अर्जन पदाधिकारी, वरीय समाहर्ता नीरज कुमार, ट्रेजरी पदाधिकारी नवल किशोर यादव, डीआरडीए के सीनियर एकाउंटेंट राकेश कुमार शामिल हैं.
बताया जा रहा है कि तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी ने 2009-13 में भागलपुर के बैंक आॅफ बडौदा एवं इडियन बैंक में बांका भू-अर्जन विभाग के दो खाते खोल रखे थे, जहां से उस वक्त 77 करोड़ का अस्थायी गबन और 6.10 करोड़ का स्थायी गबन किया गया है. इस मामले को लेकर बांका थाने में कांड संख्या 505/17 के तहत धारा 420/ 409/ 467/ 468/ 471, 120 के अधीन चारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
इन्हें भेजा गया जेल
1. पंकज कुमार झा – तत्कालीन जिला सहकारिता पदाधिकारी, सह प्रबंध निदेशक दी भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, वर्तमान पदस्थापना- जिला सहकारिता पदाधिकारी सुपौल
2. हरिशंकर उपाध्याय – सेवानिवृत्त प्रबंधक (लेखा), द भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक
3. अशोक कुमार अशोक – तत्कालीन सहायक द भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, वर्तमान में शाखा प्रभारी नवगछिया
4. सुधांशु कुमार दास – तत्कालीन प्रभारी प्रबंधक द भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, वर्तमान में सेवानिवृत्त
5. विजय कुमार गुप्ता – तत्कालीन सहायक द भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, वर्तमान में शाखा प्रभारी बांका
6. सुनीता चौधरी – तत्कालीन सहायक द भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, वर्तमान में शाखा प्रभारी कहलगांव.
लालू ने कहा : नीतीश की पार्टी के अमीर नेता के पिता की मौत
पटना : सृजन घोटाले के आरोपित नाजिर महेश मंडल की मौत को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने सरकार पर आरोप लगाया है. उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर लिखा कि सृजन महाघोटाले में पहली मौत हुई है.
13 लोग गिरफ्तार किये गये हैं, उनमें एक की मौत हो गयी है. मरने वाला भागलपुर में नीतीश कुमार की पार्टी के एक बहुत अमीर नेता का पिता है. मालूम हो कि 13 अगस्त को गिरफ्तार जिला कल्याण विभाग के नाजिर महेश मंडल की रविवार की रात इलाज के दौरा मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि महेश ने किडनी खराब होने की शिकायत की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन