ePaper

रामनाथ कोविंद के नाम का विरोध करने वाले दलित विरोधी : रामविलास पासवान

Updated at : 19 Jun 2017 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
रामनाथ कोविंद के नाम का विरोध करने वाले दलित विरोधी : रामविलास पासवान

नयीदिल्ली : केंद्रीय मंत्री और लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान ने बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राजग की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित करने का स्वागत करते हुये विपक्षी दलों से भी उनके नाम पर सर्वानुमति कायम करने का आह्वान किया है. पासवान ने आज भाजपा संसदीय दल की बैठक में कोविंद के […]

विज्ञापन

नयीदिल्ली : केंद्रीय मंत्री और लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान ने बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राजग की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित करने का स्वागत करते हुये विपक्षी दलों से भी उनके नाम पर सर्वानुमति कायम करने का आह्वान किया है. पासवान ने आज भाजपा संसदीय दल की बैठक में कोविंद के नाम का ऐलान होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ऐतिहासिक फैसला बताया. उन्होंने कहा कि दलितों के हितों की लड़ाई सड़क से संसद और अदालतों तक लड़ने वाले कोविंद राष्ट्रपति पद के लिये सवर्था योग्य उम्मीदवार हैं.

रामविलास पासवान ने विपक्षी दलों से भीरामनाथ कोविंद के नाम पर सर्वानुमति कायम करने की अपील करते हुये कहा कि उनके नाम का विरोध करने वाले दल दलित विरोधी माने जायेंगे. उन्होंने कोविंद के चयन को मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक बताते हुये इसे उन दलों के गाल पर करारा तमाचा बताया जो अब तक राजग सरकार को दलित विरोधी बता रहे थे.

रामनाथ कोविंद से मिले नीतीश कुमार, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर दी बधाई

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन