विधानसभा चुनाव 2025: चिराग पासवान इस बार आरक्षित सीट से नहीं बल्कि...इस सीट से लड़ेंगे चुनाव!  

Edited by Rani Thakur
Updated:
विज्ञापन

Chirag Paswan (File Photo)

विधानसभा चुनाव 2025: सांसद अरुण भारती ने कहा कि चिराग पासवान ने हमेशा कहा है कि बिहार उनकी राजनीति का केंद्र रहा है. बिहार का विकास उनकी प्राथमिकता है. चिराग पासवान हर समाज के नेता हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से सामान्य सीट पर हम लोग सर्वे करा रहे हैं कि चिराग पासवान कहां से चुनाव लड़ेंगे.

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2025: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में किस सीट से लड़ेंगे इसको लेकर पार्टी की तरफ से सर्वे शुरू हो गया है. इसकी जानकारी मंगलवार (03 जून, 2025) को सांसद अरुण भारती ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी. आज वह दिल्ली से पटना लौटे और फिर भागलपुर के लिए रवाना हो गए. सांसद ने कहा कि चिराग पासवान ने हमेशा कहा है कि बिहार उनकी राजनीति का केंद्र है. बिहार का विकास उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से सामान्य सीट पर हम लोग सर्वे करा रहे हैं कि चिराग पासवान कहां से चुनाव लड़ेंगे.

चिराग पासवान हर समाज के नेता: अरुण भारती

उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों ने और पूरे प्रदेश की जनता ने कहा है कि चिराग पासवान को बिहार में आकर ही काम करना चाहिए. चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. हम लोगों ने बैठक में फैसला लिया है कि चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव लड़ें और चिराग पासवान किसी सामान्य सीट से चुनाव लड़ें. चिराग हर समाज के नेता हैं, इसलिए आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने की वजह किसी सामान्य सीट से चुनाव लड़ें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

200 से ज्यादा सीट जीतने का लक्ष्य

सांसद अरुण भारती ने कहा कि हम एनडीए में पांच दल पूरी तरह एकजुट हैं. हमारा लक्ष्य 200 से ज्यादा सीट जीतने का है. उस लक्ष्य को हम लोग पूरा करेंगे. वहीं दूसरी ओर पटना हवाई अड्डा पर नए टर्मिनल का शुभारंभ को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री और हमारे नेता चिराग पासवान के नेतृत्व में जिस तरह से भारत विकसित हो रहा है उसी तरह बिहार भी विकसित हो रहा है.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: प्रशांत किशोर की बढ़ी टेंशन, मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- माफी मांगें वरना…

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन