बिहार में नीतीश कुमार पर 7वीं बार हुआ हमला, जानें कब और कहां हुई सीएम की सुरक्षा में चूक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2022 7:24 PM
17 वर्षों के कार्यकाल के दौरान नीतीश कुमार के ऊपर करीब आधा दर्जन बार हमले हो चुके हैं. हालांकि किसी हमले में नीतीश कुमार को कोई क्षति नहीं पहुंची है. कभी उनपर चप्पल फेंका गया तो कभी उनपर प्याज फेंका गया. आज उनके सामने पटाखा फोड़ा गया.
पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में पिछले एक माह के अंदर दो बार चूक सामने आयी है, लेकिन 17 वर्षों के कार्यकाल के दौरान नीतीश कुमार के ऊपर करीब आधा दर्जन बार हमले हो चुके हैं. हालांकि किसी हमले में नीतीश कुमार को कोई क्षति नहीं पहुंची है. कभी उनपर चप्पल फेंका गया तो कभी उनपर प्याज फेंका गया. आज उनके सामने पटाखा फोड़ा गया. तारीख बार अगर उन हमलों को याद किया जाये तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पर पहला हमला मई 2012 में हुआ. अब तक कुल सात वार नीतीश कुमार पर हमला हो चुका है.
सेवा यात्रा के दौरान बक्सर जिले के चौसा स्थित ऐतिहासिक स्थल का निरीक्षण कर लौट रहे नीतीश कुमार के काफिले पर आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया था. इस घटना में हालांकि मुख्यमंत्री की गाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ और वो बाल-बाल बच गये. इसके अलावा कई जगह मुख्यमंत्री को काला कपड़ा दिखाने की घटना भी हो चुकी है.
जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने मुख्यमंत्री पर चप्पल चला दिया था. मुख्यमंत्री को चप्पल लगी भी थी. युवक मुख्यमंत्री के उस फैसले से नाराज था, जिसमें दिन में धार्मिक कार्यों के लिए हवन पर सरकार ने रोक लगाया था. मुख्यमंत्री ने युवक पर कार्रवाई नहीं करने का निर्देश उस समय भी दिया था.
सीएम नीतीश कुमार बक्सर जिले के नंदर इलाके में विकास यात्रा पर थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर पत्थर फेंके थे. हमले में नीतीश कुमार को तो बचा लिया गया था, लेकिन उनके कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे. इस हमले में सीएम के काफिले में शामिल कारों के शीशे तोड़ दिए गए थे.
राजधानी पटना के बापू सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक युवक ने चप्पल फेंकी थी. घटना के बाद सुरक्षाबलों ने मुख्यमंत्री को सुरक्षा घेरे में ले लिया और आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया था. घटना से नाराज जदयू नेताओं ने युवक की जमकर पिटाई कर दी थी. उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया था.
विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार मधुबनी के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. तभी कुछ लोगों ने उनपर प्याज और कंकड़-पत्थर से हमला किया. तब सिक्योरिटी गार्ड ने रोकने की कोशिश की, लेकिन नीतीश कुमार ने कहा कि फेंकने दो, जितना फेंकना है फेंकने दो.
बख्तियारपुर में एक युवक ने सुरक्षा घेरे में सेंध लगाते हुए नीतीश कुमार के साथ दुर्व्यवहार किया. इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है. हालांकि बाद में पता चला कि वो मानसिक रूप से विक्षिप्त है और पहले भी आत्महत्या के कई प्रयास कर चुका है. जिसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










